फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The road from Ghiyagi to Banjar and Aut will be double lane with a cost of Rs 800 crore

Kullu News: घियागी से बंजार और औट तक 800 करोड़ रुपये से डबललेन होगी सड़क

Thu, 05 Jun 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 05 Jun 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The road from Ghiyagi to Banjar and Aut will be double lane with a cost of Rs 800 crore
बंजार विधान सभा क्षेत्र के  ग्राम पंचायत टील में शंचूल महादेव के भव्य मंदिर निर्माण की पहली वर्
स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजी डीपीआर, स्वीकृति मिलने पर शुरू होगा काम
विज्ञापन

औट से बंजार तक सड़क के सुधार और टारिंग के काम के लिए दोबारा आमंत्रित किए टेंडर
प्रदेश में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाया जा रहा विकास : विक्रमादित्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राष्ट्रीय राजमार्ग-305 में घियागी से बंजार और बंजार से औट तक सड़क को डबललेन किया जाएगा। सड़क को डबललेन करने के लिए 800 करोड़ की डीपीआर केंद्र को स्वीकृति के लिए भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद इस काम शुरू होगा।
औट से बंजार तक सड़क के सुधार और टारिंग के कार्य के लिए दोबारा टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। साथ ही घियागी से बंजार तक टारिंग के कार्य के लिए 8 करोड़ 19 लाख की डीपीआर मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजी है। लोक निर्माण विभाग और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एनएच-305 औट से बंजार सड़क के सुधार और टारिंग के कार्य का टेंडर दोबारा आमंत्रित किया गया है। घियागी से बंजार और बंजार से औट तक सड़क के डबललेन करने के लिए भी 800 करोड़ की डीपीआर केंद्र को स्वीकृति के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश में लोगों की सुविधाओं और समस्याओं को ध्यान में रखकर विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। जिभी और तांदी विख्यात पर्यटक स्थल हैं। इस क्षेत्र में भी पर्यटक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इको टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ावा देने के ऐसी साइटों पहचान की करने के वन विभाग को निर्देश जारी किए जाएंगे। जलोड़ी जोत टनल निर्माण के लिए प्रकिया लगभग पूरी हो चुकी है। सभी के हितों को ध्यान में रखकर इसकी अलाइनमेंट का कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed