फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The road from Dunkhara to Punthal will be improved with an expenditure of Rs 11 crore.

Kullu News: डुंखरा से पुंथल तक 11 करोड़ रुपये से चकाचक होगी सड़क

Mon, 17 Nov 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 17 Nov 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
The road from Dunkhara to Punthal will be improved with an expenditure of Rs 11 crore.
पीएमजीएसवाई के तहत सात किलोमीटर सड़क पर खर्च होगी राशि
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, विभाग जल्द करवाएगा टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी में डुंखरा से पुंथल तक सड़क पर सफर अब सुहाना होगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सात किलोमीटर सड़क को चकाचक किया जाएगा।
सड़क पर 11 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चौथे चरण में स्वीकृति के लिए भेजा था। अब ग्रामीणों को स्वीकृति मिलने और सड़क का कार्य शुरू होने का इंतजार है।
गौर रहे कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जिले की कई सड़कों को मंजूरी मिली है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें चकाचक होने से लोगों को दिक्कतें नहीं आएंगी। लोक निर्माण विभाग के कुल्लू मंडल में कुछ अन्य सड़काें को भी मंजूरी मिली है। पार्वती घाटी के बाशिंदों पूर्ण चंद और बलवीर आदि ने कहा कि आपदा में पार्वती घाटी की मुख्य सड़काें सहित अन्य संपर्क मार्गों को काफी क्षति पहुंची है। ऐसे में सड़क पर करोड़ों की धनराशि खर्च होने से इसका फायदा ग्रामीणों को मिलेगा।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मंजूरी मिली है। सड़क की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद विभाग की ओर से टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर लगाने के बाद कार्य अवार्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed