फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The road from Doharanala to Cheshta will be improved with an investment of Rs 16 crore.

Kullu News: दोहरानाला से चेष्टा सड़क 16 करोड़ से होगी चकाचक

Fri, 06 Feb 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 06 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The road from Doharanala to Cheshta will be improved with an investment of Rs 16 crore.
कच्ची सड़क में ग्रामीणों को झेलनी पड़ती है परेशानी
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत मिली है स्वीकृति

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मुख्यालय के साथ लगती दोहरानाला से शिलीहार-चेष्टा सड़क 16 करोड़ रपये की राशि से चकाचक होगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत इस सड़क को मंजूरी मिली है।
इसके लिए लोक निर्माण विभाग कुल्लू की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सड़क चकाचक होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।
गौर रहे कि दोहरानाला से सड़क चेष्टा तक सड़क निकाली गई है। सड़क अभी कच्ची है। पिछले साल अगस्त महीने में आई आपदा के बाद सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। सड़क की खस्ता हालत के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कुल्लू की ओर से 12.4 किलोमीटर सड़क को दुरुस्त करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत डीपीआर बनाकर केंद्र सरकार को भेजी थी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 में इस सड़क को भी स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अब ग्रामीणों को सड़क का कार्य शुरू होने का इंतजार है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत दोहरानाला से शिलीहार-चेष्टा सड़क को स्वीकृति मिली है। सड़क में 16 करोड़ से अधिक राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विभाग की ओर से सड़क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed