फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The road connecting Sainj market will no longer be obstructed.

Kullu News: सैंज बाजार को जोड़ने वाली सड़क अब नहीं होगी बाधित

Mon, 19 Jan 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 19 Jan 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
The road connecting Sainj market will no longer be obstructed.
70 लाख रुपये से सियारनू देवता के पास लग रहा डंगा
विज्ञापन

कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। बाजार को जोड़ने वाली सड़क अब बार-बार बाधित नहीं होगी। सड़क में सियारनू देवता के पास डंगे का काम किया जा रहा है। इस पर 70 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क में आरसीसी डंगा लगने के बाद ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
गौर रहे कि आपदा के दौरान सड़क यहां क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क में डंगे लगाने की प्रक्रिया शुरू की। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद काम शुरू किया गया। अब लोगों को डंगे का कार्य पूरा होने का इंतजार है। आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों को लोक निर्माण विभाग की ओर से सुधारा जा रहा है। कड़ाके की सर्दी के बीच सड़कों में डंगे आदि का कार्य इन दिनों मौसम साफ होने के कारण चल रहा है। बहरहाल, यह देखने वाली बात होगी कि आखिर कब तक ठेकेदार डंगे को तैयार करता है।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश ठाकुर ने कहा कि सैंज बाजार की ओर जाने वाली सड़क में सियारनू देवता के पास डंगे का कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद लोगों काे सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed