फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The responsibility of protecting 17 forest beats rests on the shoulders of daughters.

Kullu News: बेटियों के कंधों पर 17 वन बीटों की सुरक्षा का जिम्मा

Wed, 05 Feb 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 05 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
The responsibility of protecting 17 forest beats rests on the shoulders of daughters.
आठ बीटों पर बेटे संभालेंगे कमान, वर्दी पहनने के लिए नियुक्ति पत्र का इंतजार
विज्ञापन

गोंधला का परिणाम रुका, कोकसर, मूलिंग और उड़गोस से नहीं आया कोई आवेदन
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल वन मंडल की 25 में से 17 वन बीटों में बेटियां जंगलों के साथ वन संपदा और वन्य जीव-जंतुओं की सुरक्षा की कमान संभालेंगी। पिछले दिनों वन मित्र भर्ती के परिणाम घोषित होने के बाद बेटियों को नियुक्ति पत्र का इंतजार है। हालांकि, आठ बीटों में युवक वन मित्र बने हैं।
गौर रहे कि लाहौल वन मंडल में कुल 29 वन बीटों पर वन मित्र की भर्ती होनी थी। कोकसर, मूलिंग और मयाड़ घाटी की उड़गोस वन बीट पर किसी भी उम्मीदवार ने आवेदन नहीं किया था। गोंधला बीट का अंतिम परिणाम स्पष्टीकरण के पेच में फंसा है। मूलिंग वन बीट देश-दुनिया के लिए मिसाल है। यहां करीब चार दशक से महिला मंडलों की पाबंदी के चलते वन कटान तो दूर सूखी लकड़ी लाने पर भी पाबंदी है। लाहौल के महिला मंडल जंगलों की सुरक्षा की पहल करते हैं। इसी राह पर चलते हुए अब बेटियां भी वनों की सुरक्षा के लिए वर्दी पहनने के लिए आतुर हैं। पहली बार 17 बेटियां वन मित्र में एक साथ वर्दी पहनकर जंगलों की सुरक्षा में तैनात होंगी। लाहौल में बेटा-बेटी को एक समान नजरिये से देखा जाता है। प्यूकर गांव एक मिसाल है, यहां बेटे के जन्म पर ही नहीं बेटी की जन्म पर भी गोची उत्सव की धूम रहती है।
विज्ञापन

वनमंडलाधिकारी लाहौल अनिकेत मारुति वानवे ने कहा कि 25 में से 17 वन बीटों पर बेटियों का वन मित्र के लिए चयन हुआ है। गोंधला बीट का परिणाम लंबित है। कोकसर, मूलिंग और उड़गोस में किसी ने भी आवेदन नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

यहां बेटियां होंगी वन मित्र
फुंचोग डोलमा केलांग, देचेन पलमो स्तींगरी, टशी छोमो क्वारिंग, शिवानी चोखंग, प्रांजल शांशा, सुनैना जोबरंग, पेमा यूरोन करपट, प्रियंका उदयपुर, सुरेखा मड्ग्रां, मीनाक्षी सलपट, भावना त्रिलोकनाथ, सविता बरदंग, ईशा सिंदवाड़ी, पूजा सलग्रां, निशा राणा कुरचेड़,आयुषा तांदी बीट से वन मित्र होंगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed