Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The price of school bags increased by 10%, uniforms also became expensive

Kullu News: दस फीसदी बढ़े स्कूल बैग के दाम, वर्दी भी हो गई महंगी

Sat, 29 Mar 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 29 Mar 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The price of school bags increased by 10%, uniforms also became expensive
कुल्लू के बाजार में एक दुकान से स्कूल के लिए बैग की खरीदारी करते हुए।  संवाद।
महंगाई की मार ... अभिभावक बाजार में 400 से 1500 रुपये तक मिल रहे स्कूल बैग
विज्ञापन

जियोमेट्री बॉक्स, 50 से 70 रुपये पहुंचे दाम, बच्चों का लंच बॉॅक्स भी हुआ महंगा
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। स्कूल वर्दी और बैग खरीदने के लिए अभिभावकों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। पिछले साल के मुकाबले स्कूल बैग के दामों में 10 फीसदी तक इजाफा हुआ है।
बाजार में 400 से अधिकतम 1200-1500 रुपये तक स्कूल बैग मिल रहे हैं। बच्चों की कक्षाएं शुरू होने से पहले अभिभावक स्कूल बैग खरीदने पहुंच रहे हैं। आनी-निरमंड से लेकर मनाली और लाहौल तक 1000 से अधिक सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान हैं। इनमें हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। ऐसे में कुल्लू और भुंतर बाजार में स्कूल बैग, पुस्तक की दुकानों के बाहर आजकल अभिभावकों को देखा जा सकता है।
विज्ञापन

गौर रहे कि अधिकतर अभिभावक नया सत्र शुरू होने पर अपने बच्चों के लिए स्कूल बैग की खरीद करते हैं। हालांकि, हर साल महंगी होती चीजों से अभिभावकों पर अतिरिक्त मार पड़ रही है। हालांकि, काॅपियों की खरीद पर कई दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए ऑफर भी रखे हैं। बच्चों की किताबें, वर्दी लेकर जियोमेट्री बॉक्स, बच्चों का लंच बॉॅक्स भी महंगा हो गया हैं। पिछले साल 50 रुपये तक मिलने वाला जियोमेट्री बॉक्स 70 रुपये तक पहुंच गया है। कुल्लू में दुकानदार ऋषि ने कहा कि सामान की खरीद के अनुसार रिटेलर को दाम तय कर इसे बेचना होता है। अलग-अलग वैरायटी के हिसाब से ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
पढ़ाई पर भी अब महंगाई की मार का असर दिखने लगा है। एक ओर स्कूल की वर्दी दिन-प्रतिदिन महंगी हो रही है। स्कूल बैग, कापियां, किताबें और जियोमेट्री बॉॅक्स भी महंगे हो गए हैं। खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों को अपने बच्चों को पढ़ाने में दिक्कतें आ रही हैं। - ज्ञान चंद नेगी, तीर्थन, कुल्लू


--नई कक्षा में बैठने से पहले बच्चाें के लिए नया स्कूल बैग खरीदना जरूरी होता है। बैग की क्वालिटी ठीक न होने से यह साल भर नहीं चलते। कई बैग की जिप खराब हो जाती है तो कुछ में अन्य समस्या आती है। बाजार में स्कूल बैग के दामों में इजाफा होने से इसकी मार अभिभावकों पर ही पड़ेगी। - हरि सिंह, निवासी बंजार, कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed