{"_id":"68616e2b6a2c116adf06b855","slug":"the-price-of-santaroja-plum-jumped-by-ten-rupees-kullu-news-c-89-1-ssml1015-151057-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दस रुपये उछले सेंटारोजा प्लम के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दस रुपये उछले सेंटारोजा प्लम के दाम
Sun, 29 Jun 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
खराहल घाटी में पलम की पैकिंग करने में जुटे बागवान।-संवाद
जिले की बंदरोल सब्जी में 75 रूपये किलो बिका, बागवानों के चेहरों पर लौटी रौनक
आमद घटने से बढ़े दाम, तीन दिन पहले 65 रुपये किलो तक बिका था सेंटारोजा प्लम
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जिले की बंदरोल सब्जी मंडी में सेंटारोजा प्लम के दामों उछाल आ गया है। ए-श्रेणी के लार्ज आकार के फल की 75 रुपये प्रति किलोग्राम तक बोली लगी। तीन दिन पहले सेंटारोजा प्लम 65 रुपये किलो तक बिक रहा था।
मंडी में प्लम की आमद कम होने से एकाएक कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। अच्छे रेट मिलने से बागवानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। उम्दा दाम मिलने से बागवानों की आर्थिकी मजबूत हो रही है। जिले में 12,000 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रकार की किस्मों की पैदावार हो रही है। कई ऐसी वैरायटी हैं, जो चार पांच साल में ही फल देना शुरू कर देती हैं।
जिले के बागवान रेड ब्यूट, ब्लैक अंबर, प्रून, मैरी पोजा, फ्रंटियर और फरायर आदि किस्मों का उत्पादन कर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं। अर्ली और लेट वैरायटी के चलते बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। बागवान एसी ठाकुर, देवराज नेगी, अशोक ठाकुर, सुनू राम, देवी सिंह और प्रताप पठानिया ने कहा कि पिछले सप्ताह 65 रुपये तक सेंटारोजा बिक रहा था। कहा कि प्लम का सीजन अंतिम दौर में पहुंच चुका है। उधर, बागवानी विभाग के उपनिदेशक उत्तम पराशर ने कहा कि बागवानों को प्लम की खेती के लिए विभाग समय-समय पर प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता शिविर कैंप लगाता है। कहा कि प्लम के लिए चिलिंग ऑवर्स 400 से 700 तक जरूरी हैं। ऐसी स्थिति में प्लम की पैदावार बेहतर होती है। नई किस्म की ओर बागवानों का रुझान बढ़ा है। अच्छे दाम मिलने से बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ हो रही है।
विज्ञापन
बंदरोल सब्जी मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि रविवार को सब्जी मंडी में स्पर क्लास का प्लम 75 रुपये प्रति किलो बिका, जो पिछले सप्ताह से दस रुपये अधिक है।