{"_id":"67ffee0bdd544712320b5b8e","slug":"the-price-of-green-peas-fell-by-up-to-rs-20-in-the-market-kullu-news-c-89-1-ssml1013-145613-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मंडी में हरे मटर के 20 रुपये तक गिरे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मंडी में हरे मटर के 20 रुपये तक गिरे दाम
Thu, 17 Apr 2025 06:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 17 Apr 2025 06:19 AM IST
विज्ञापन
भुंतर सब्ली में हरा मटर की पैकिंग करने में जुटे पैकर।-संवाद
कुल्लू। 45 से 50 रुपये प्रति किलो बिकने वाला हरा मटर अब मुश्किल से 30 रुपये किलो तक बिक रहा है। कुल्लू की सबसे बड़ी सब्जी मंडी भुंतर में मटर की बोली 20 रुपये सेे शुरू होकर 30 रुपये तक लग रही है। इन दिनों भारी मात्रा में मटर की खेप मंडियों में पहुंच रही है। शुरुआत में मटर का भाव 50 रुपये से भी अधिक मिल रहा था लेकिन बाहरी क्षेत्रों के मटर की मंडी में दस्तक से दाम धड़ाम हो गए हैं। इससे स्थानीय किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और आर्थिक नुकसान हो रहा है।
किसान बहादुर सिंह, रमेश लाल, हरि सिंह, सुंदर सिंह तथा आलम चंद ने कहा कि उन्होंने मटर की बीज 150 से 200 रुपयेे किलो खरीदा था, लेकिन अब मटर की बिजाई, निराई व खाद आदि का खर्च भी नहीं निकल रहा है। वहीं, मटर को मंडी तक पहुंचाने का किराया अलग है। शुरुआत में मटर 50 रुपये से अधिक दामों में बिक रहा था, मगर अब 15 से 20 रुपये तक दाम गिर गया है। ऐसे में किसान दाम को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों किसानों ने मटर तुड़ान शुरू कर दिया है लेकिन उचित दाम न मिलने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों को अच्छे ग्रेड मटर के दाम 30 रुपये मिल रहेे हैं, जबकि बी ग्रेड 20 रुपये में बिक रहा है। इस संबंध में भुंतर सब्जी मंडी के व्यापारी ईशान चौधरी ने कहा कि श्रीनगर समेत शिमला, चंबा, सोलन और सिरमौर का मटर भी मंडियों में आना शुरू हो गया है। ऐसे में दामों में गिरावट आई है।