फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The preparations for the election of the fruit growers board are in full swing

Kullu News: फलोत्पादक मंडल के चुनाव की सरगर्मियां तेज

Mon, 05 May 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 05 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The preparations for the election of the fruit growers board are in full swing
पूर्व प्रधान प्रेम शर्मा और पूर्व पंचायत प्रधान ने ठोंकी ताल
विज्ञापन

संजय ठाकुर
पतलीकूहल (कुल्लू)। फलोत्पादक मंडल कुल्लू के चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 25 मई को होने वाले चुनाव में मंडल के 3,600 सदस्य मतदान करेंगे और नया अध्यक्ष चुनेंगे।
इसके लिए कई लोगों ने दावेदारी जता दी है। अंदरखाते किसानों-बागवानों को रिझाने में भी जुट गए हैं। फिलहाल, अध्यक्ष पद के लिए राजीव ठाकुर और प्रेम शर्मा ने ताल ठोंक दी है। राजीव ठाकुर वर्तमान में मंडल के महामंत्री का पद पद देख रहे हैं। वह हलाण-दो पंचायत के प्रधान भी रहे हैं। उन्हें 2016 में राष्ट्रीय कर्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, प्रेम शर्मा चार बार मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रेम शर्मा के पास सात दशकों का बागबानी और रहनुमाई का लंबा अनुभव है। बागवानों के बीच उनकी पैठ को कम नहीं आंका जा सकता। दिलचस्प बात यह है कि दोनों प्रत्याशियों का जुड़ाव कांग्रेस से रहा है। फलोत्पादक मंडल एक गैर-राजनीतिक संगठन है, लेकिन सियासी रंग यहां भी साफ दिखाई देने लगा है। फिलहाल, दोनों नेताओं के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। राजीव ठाकुर युवा नेता हैं, वहीं प्रेम शर्म भी 70 साल के अनुभवी नेता हैं। मंडल का क्षेत्राधिकार सोलंगनाला से लेकर जिला मुख्यालय के अखाड़ा बाजार तक फैला हुआ है। बागवानों को सस्ते दाम पर खाद, फफूंदनाशक और कीटनाशक उपलब्ध कराना मंडल की मुख्य जिम्मेदारी है। इसके अलावा दिल्ली की ओर जाने वाले सेब का इंश्योरेंस और दुर्घटना होने पर मुआवजा भी मंडल की ओर से दिया जाता है। मंडल के मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं। उनका कहना है कि जो फैसला बागवान लेंगे, वही मेरा फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में चुनावी समीकरण क्या दिशा लेते हैं। 25 मई को होने वाले चुनाव न केवल मंडल के नेतृत्व को तय करेंगे, बल्कि बागवानों के भविष्य की राह भी निर्धारित करेगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed