फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The market blossomed under the shade of lamps

Kullu News: दीपों की छांव में खिला बाजार

Fri, 17 Oct 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 17 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The market blossomed under the shade of lamps
कुल्लू में दीपावली के लिए खरीदारी करती महिलाएं।-संवाद
दीपावली और धनतेरस के लिए सजे कुल्लू के बाजार, बढ़ी रौनक
विज्ञापन

अस्थायी बाजार में भी जुट रही दीपावली पर खरीदारी के लिए भीड़
कारोबारियों को भी त्योहारी सीजन में अच्छी-खासी कमाई की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में दीपावली और धनतेरस के लिए बाजार सज गए हैं। लोग खरीदारी करने की तैयारी में हैं जबकि काफी लोगों की संख्या दीपावली के लिए साज-सज्जा का सामान खरीदने के लिए दशहरा उत्सव के लिए ढालपुर में सजी अस्थायी दुकानों में भी जुट रहे हैं।
बाजार में भी दीपावली और धनतेरस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कारोबारियों को धनतेरस और दीपावली में अच्छी खासी खरीदारी होने की उम्मीद है। एक तरफ साज-सज्जा का सामान बाजार की दुकानों में सजा है, वहीं दीपक और मोमबत्ती के साथ तरह-तरह की तस्वीरें भी बाजार में खूब बिक रही हैं। खासकर दीपावली के लिए घरों की सजावट के लिए लोग उपरोक्त सामान के साथ फूलमालाओं सहित बिजली की लड़ियां खरीद रहे हैं। इसके अलावा मिठाइयों की दुकानों में भी तरह तरह की मिठाइयां बनाने का दौर शुरू हो गया है। ढालपुर, लोअर ढालपुर, सरवरी, अखाड़ा बाजार, गांधीनगर के साथ मौहल, शमशी, भुंतर सहित तमाम जिला भर के बाजार में मिठाई की दुकानें सज चुकी हैं। धनतेरस को लेकर ज्वेलर्स के साथ बर्तन आदि के कारोबारी भी अपनी दुकानें सजाए हुए हैं।
विज्ञापन

--
दीपावली के लिए मिठाइयां लगानी शुरू कर दी हैं। मूंग दाल वर्फी, गाजर वर्फी, फ्रूट रोल, बादाम पेड़ा, स्पेशल जामुन, पिस्ता बर्फी, चॉकलेट रोल सहित कई तरह की मिठाइयां दुकान में लगाई जा रही हैं। इस बार दीपावली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। दुकान में बेसन 280 से 600 रुपये किलो दाम में उपलब्ध है। बर्फी 600 से 800 रुपये किलो है। सुमित, शिवेन बेकर ढालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कुल्लू दशहरा बाजार में दुकान लगाई है। इसमें घर की सजावट के सामान के साथ रसोई में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं रखी गई हैं। हालांकि दशहरा उत्सव के दौरान कोई खास सेल नहीं हो पाई है लेकिन धनतेरस और दीपावली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। अब दीपावली को कम समय रह गया है। ऐसे में इन तीन चार दिनों में बिक्री होने की उम्मीद है। - मोहम्मद शाहजाद, सहारनपुर

--
हमारे शो रूम में हर रेंज के इलेक्ट्रानिक का सामान उपलब्ध है। ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रानिक के सामान पर कई तरह के आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इसके चलते इन दिनों काफी ज्यादा लोग दीपावली के त्योहार को लेकर की खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बार दीपों के उत्सव और धनतेरस पर अधिक कारोबार होने की उम्मीद है। - आनंद डीके इलेक्ट्रॉनिक
--

कुल्लू में दीपावली के लिए खरीदारी करती महिलाएं।-संवाद

कुल्लू में दीपावली के लिए खरीदारी करती महिलाएं।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed