फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The mail came at quarter to two in the night, the administration woke up after 12 hours

Kullu News: देर रात को पौने दो बजे आई थी मेल, 12 घंटे बाद जागा प्रशासन

Fri, 02 May 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 02 May 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
The mail came at quarter to two in the night, the administration woke up after 12 hours
कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद  कुल्लू कालेज में दी गई छुट्ट
बम से उड़ाने की धमकी के मामले में कंप्यूटर में तकनीकी खराबी का दिया जा रहा हवाला
विज्ञापन

मेल आने की सूचना मिलते ही प्रशासन में मचा हड़कंप, लोग भी मान रहे सुरक्षा में चूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला प्रशासन को मेल से वीरवार देर रात को करीब पौने दो बजे बम से उड़ाने की मेल आई थी, मगर प्रशासन ने इसे शुक्रवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे देखा। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।
बम से उड़ाने की धमकी की मेल को लेकर कुल्लू प्रशासन करीब 12 घंटे तक अनभिज्ञ रहा। हालांकि, प्रशासन कंप्यूटर में तकनीकी खराबी आने का हवाला दे रहा है। ई-मेल में जिले में 24 घंटे के भीतर बम धमाके की धमकी दी गई है। प्रशासन की यह चूक जिलावासियों की सुरक्षा पर भारी पड़ सकती थी।
विज्ञापन

लोग भी इसे चूक मान रहे हैं। खतरे को देखते हुए उपायुक्त ने एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन जसूर, कांगड़ा के कमांडेंट से जिला कुल्लू में मिली बम की धमकी के मद्देनजर किसी भी संभावित आपातकालीन तैनाती के लिए टीम को अलर्ट मोड पर रखने की अपील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुल्लू को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को संभावित आपातकालीन तैनाती के लिए अलर्ट रहने, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए चिकित्सा दल, एंबुलेंस और आपातकालीन आपूर्ति तैयार रखने और स्थानीय अस्पतालों व जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की है।

होमगार्ड कमांडेंट कुल्लू को होमगार्ड कर्मियों को जिला पुलिस और एसडीएम के साथ समन्वय रखने के अलावा अलर्ट पर रहने को कहा गया है, जिससे भीड़ को नियंत्रण करने और आवश्यकता पड़ने पर घेराबंदी सहित किसी भी आपातकालीन प्रतिक्रिया ड्यूटी में तैनात किया जा सके।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed