Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The hospital premises remained under police guard throughout the day.

Kullu News: दिनभर पुलिस के पहरे में रहा अस्पताल परिसर

Thu, 09 Jul 2026 10:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 09 Jul 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
The hospital premises remained under police guard throughout the day.
कुल्लू। महिला की मौत के मामले में धरना-प्रदर्शन को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू दिनभर पुलिस पहरे में रहा। यहां अस्पताल के दोनों गेट पर पुलिस और अन्य सुरक्षा बल तैनात रहे। इसके चलते अस्पताल के भीतर डॉक्टर, नर्स और तमाम स्टाफ ने अपना कामकाज निपटाया।
विज्ञापन

जिलाधीश ने प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा प्रबंध पुख्ता करने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल परिसर और उसके आसपास के सौ मीटर दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 की धारा 163 लागू की है, ताकि अस्पताल में काम काज में किसी तरह की बाधा न हो।
विज्ञापन

लिहाजा, अस्पताल के मुख्य गेट पर 8 से अधिक पुलिस जवान और साथ में अस्पताल के छह से अधिक सुरक्षा गार्ड तैनात रहे, जबकि आपातकालीन गेट पर भी पुरुष और महिला पुलिस के जवानों के साथ अस्पताल के सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। ऐसे में दोनों गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने आने जाने पर कड़ी नजर बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार प्रदर्शनकारियों ने लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र से रैली निकाली थी और उपायुक्त कार्यालय होते हुए प्रदर्शनकारियों की भीड़ अस्पताल के मुख्य गेट को खोलते हुए परिसर में जा घुसी थी और परिसर में नारेबाजी की थी। जिसको लेकर प्रदर्शनकारी दो युवकों पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

इससे सबक लेते हुए प्रशासन ने इस बार के प्रदर्शन के लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए थे और सुरक्षा के लिए पुलिस और अन्य जवान तैनात किए थे।
उपचार चला सामान्य
क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की उपचार व्यवस्था सामान्य रही और मरीजों का आना-जाना चला रहा। ओपीडी में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच रूटीन का काम जारी रहा। डॉक्टरों ने वार्ड में जाकर भी उपचाराधीन मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed