फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The highway from Ghiyagi to Banjar will remain closed for four hours

Kullu News: घियागी से बंजार तक हाईवे चार घंटे रहेगा बंद

Sun, 10 May 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The highway from Ghiyagi to Banjar will remain closed for four hours
औट-बंजार-सैंज हाईवे पर टायरिंग करने मेंज जुटी मशीनरी।-संवाद
बंजार/कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर एनएचएआई ने घियागी से बंजार के बीच टारिंग का कार्य शुरू कर दिया है। कार्य के दौरान यातायात में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए घियागी से बंजार के बीच वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया गया है। हाईवे में सुबह से लेकर शाम चार बजे तक करीब चार घंटे वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। इसमें वाहन चालकों से सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन

हाईवे में सुबह 6:30 से 07:30 बजे तक, पूर्वाह्न में 11 से दोपहर 1 बजे तक और अपराह्न 3 से 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद होगी। जब तक कार्य पूरा नहीं हो जाता, समयसारिणी लागू रहेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि करीब 15 से 20 दिनों के भीतर कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिबंध के दौरान केवल आपातकालीन सेवा वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति होगी। एनएच-305 में वाहनों की आवाजाही के संबंध में एसडीएम बंजार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। कहा है कि एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने थाना प्रभारी बंजार, सहायक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, लोक निर्माण विभाग के साथ बैठक करने के बाद यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस अवधि के दौरान यातायात को दमोठी-भरठीधार मार्ग और बंजार बाईपास के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। पर्यटन सीजन के चलते पर्यटक इन दिनों बंजार की वादियों में पहुंच रहे हैं। एनएच में जाम की समस्या से भी पर्यटकों व बंजार के बाशिंदों को दो-चार होना पड़ रहा है। एनएच पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया है। टारिंग होने से लोगों को एनएच में गड्ढों से निजात मिलेगी। पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि एनएच बेहतर होने से पर्यटन कारोबार पर इसका सकारात्मक असर दिखेगा।


...
राष्ट्रीय उच्च मार्ग-305 पर टारिंग कार्य के चलते यातायात के लिए एडवायजरी जारी की गई है। निर्धारित समय पर हाईवे यातायात के लिए प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि घियागी से बंजार तक दोनों ओर उचित साइन बोर्ड लगाए जाएं। यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए पुलिस पर्याप्त जवान तैनात करे। -पंकज शर्मा, एसडीएम, बंजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed