फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The harsh weather has left the plains of the Shangarh region desolate.

Kullu News: मौसम की बेरूखी, शांघड़ क्षेत्र के मैदानों से गायब हुई रौनक

Tue, 20 Jan 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 20 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The harsh weather has left the plains of the Shangarh region desolate.
न्यूली (कुल्लू)। जिला कुल्लू में पिछले चार माह से बारिश और बर्फबारी न होने का सबसे बुरा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। सैंज घाटी का प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल शांघड़ इन दिनों सैलानियों की राह ताक रहा है। कभी पर्यटकों और श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाला यह क्षेत्र आज सूना पड़ा है, जिससे स्थानीय होमस्टे मालिकों और पर्यटन कारोबारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

शांघड़ की पहचान देवता शंगचूल महादेव का भव्य मंदिर और करीब 200 बीघा में फैला मखमली हरा मैदान है। आमतौर पर इन दिनों यह मैदान बर्फ की सफेद चादर से ढका रहता है, लेकिन इस बार सूखे ने मैदान की हरियाली छीन ली है। पर्यटन कारोबारी सोमदेव, रोहित और आकाश का कहना है कि सैलानी कुल्लू-मनाली में बर्फ न पाकर अब सीधे लाहौल-स्पीति का रुख कर रहे हैं। इससे सैंज घाटी के विंटर टूरिज्म को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारी सोमदेव, रोहित, आकाश, अमन ने कहा कि बारिश और बर्फबारी न होने से सैंज घाटी का पर्यटन पूरी तरह ठप पड़ गया है। रही-सही कसर खराब सड़कों ने पूरी कर दी है। पर्यटक यहां आने के बजाय लाहौल की ओर जा रहे हैं, जिससे हमारा सारा निवेश डूबने की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिचकोले खाकर पहुंच रहे भूले-भटके पर्यटक
शांघड़ के पर्यटन को केवल मौसम ही नहीं, बल्कि बदहाल सिस्टम भी चोट पहुंचा रहा है। सैंज-शांघड़ मार्ग की स्थिति रोपा से आगे इतनी दयनीय है कि यहाँ सफर करना किसी आफत से कम नहीं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़े हैं। यदि कोई पर्यटक भूले-भटके शांघड़ आ भी जाए, तो खराब सड़क के कारण वह दोबारा यहाँ आने का नाम नहीं लेता। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में घाटी का विकास रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed