फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The government should immediately pay the pending dues of pensioners.

Kullu News: ‘पेंशनरों की लंबित देनदारियों का शीघ्र भुगतान करे सरकार’

Sat, 06 Jun 2026 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
The government should immediately pay the pending dues of pensioners.
हिमाचल पेंशनर महासंघ भुंतर खंड ने बैठक में उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर महासंघ भुंतर खंड की मासिक बैठक शनिवार को भुंतर स्थित शिव मंदिर सभागार में हुई। इसमें प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला शिकायत निवारण समिति के जिलाध्यक्ष जय गोपाल शर्मा, आईडी शर्मा, बुद्धि सिंह, शेर सिंह, सुधा देवी, कुलदीप शर्मा, सोहन सिंह और राम लाल शर्मा सहित अन्य पेंशनरों ने भाग लिया।
बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा की। प्रस्ताव भी पारित किए गए। पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उनकी लंबित वित्तीय देनदारियों का शीघ्र भुगतान किया जाए। पेंशनरों की समस्याओं की अनदेखी न की जाए। महासंघ ने करुणामूलक आधार पर लंबित मामलों का एकमुश्त समाधान कर आश्रितों को नियुक्ति देने की मांग उठाई। उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि वह महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पेंशनरों की पेंशन संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान पर चर्चा करें।
विज्ञापन

बैठक में स्थानीय जनहित के मुद्दे भी उठाए गए। पेंशनरों ने कहा कि भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क की स्थिति में सुधार करने की मांग की। इसके अलावा एचआरटीसी से भुंतर-छमाहण बस सेवा को कुल्लू से संचालित करने तथा लंबे समय से बंद पड़ी कुल्लू-भुंतर वाया जिया बस सेवा को दोबारा शुरू करने का आग्रह किया। बैठक में उपनिदेशक पशुपालन विभाग से भी लावारिस पशुओं की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed