{"_id":"66040c4c4f184c920d0b99cc","slug":"the-gods-met-with-mata-docha-mocha-kullu-news-c-89-1-klu1001-119515-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: माता दोचा-मोचा के साथ हुआ देवताओं का मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: माता दोचा-मोचा के साथ हुआ देवताओं का मिलन
विज्ञापन
करजां में रही चचोहली मेले की धूम, ग्रामीणों ने डाली नाटी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी में मेलों का दौर शुरू हो गया है। करजां गांव में माता दोचा-मोचा के सम्मान में चचोहली मेला धूमधाम से मनाया गया। इसमें माता दोचा-मोचा के साथ अन्य देवी-देवताओं का भव्य देव मिलन हुआ। देवमिलन देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। चचोहली मेले में खखनाल की माता पार्वती, कार्तिक स्वामी, सजला के देवता विष्णु और सोयल की माता कोटली भी शामिल हुईं। बुधवार को चचोहली मेले के अंतिम दिन ग्रामीणों ने कुल्लवी नाटी डाली। इस दौरान ग्रामीण ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। कुल्लवी नाटी का मेले में आए मेहमानों ने भी खूब लुत्फ उठाया। माता दोचा-मोचा के कारदार प्रेम चंद ने कहा कि माता दोचा-मोचा राज परिवार की कुल देवी हैं। चचोहली मेले में जहां देव परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है वहीं ग्रामीणों ने नाटी डालकर अपनी संस्कृति की झलक भी पेश की। गांव में उत्सव का माहौल बना रहा। मेले को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। युवाओं से नशे से दूर रहने के संदेश को लेकर मेले में वॉलीबाल प्रतियोगिता भी करवाई, जिसमें आसपास के युवाओं ने काफी संख्या में हिस्सा लिया।