फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The girl students enthralled the audience with Kullvi Naati.

Kullu News: छात्राओं ने कुल्लवी नाटी से बांधा समां

Fri, 07 Nov 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 07 Nov 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
The girl students enthralled the audience with Kullvi Naati.
कन्या विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खूब समां बांधा। विद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का समापन हुआ।

समापन कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भावना तनवर और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष यतिन मुख्यातिथि रहे।
स्वयं सेवी छात्राओं ने समापन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षकों और सहपाठियों का मनोरंजन किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य, देशभक्ति गीत और लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। इन रंगारंग प्रस्तुतियों ने सात दिनों की मेहनत के बाद नई ऊर्जा का संचार किया। साथ ही राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। कार्यक्रम अधिकारी ममता ने कहा कि स्वयं सेवी छात्राओं को शिविर में आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, साइबर क्राइम, यातायात नियमों का पालन और एनएसएस के सिद्धांतों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य भावना तनवर ने कहा कि एनएसएस शिविर के माध्यम से स्वयं छात्राओं ने समाज सेवा की अपनी प्रतिबद्धता को जाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed