फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The garden of health is blooming along with studies

Kullu News: पढ़ाई के साथ खिल रही सेहत की बगिया

Thu, 23 Oct 2025 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 23 Oct 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
The garden of health is blooming along with studies
कुल्लू के स्कूलों में हजारों विद्यार्थियों को मिल रहा ताजा और पौष्टिक भोजन
विज्ञापन

मिड-डे मील योजना के तहत पौष्टिक भोजन के लिए जारी हुए हैं 4.6 करोड़

राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों की थालियां स्वाद और सेहत दोनों से भरेंगी। मिड-डे मील योजना के तहत सोमवार से शनिवार तक हर दिन अलग मेन्यू तय किया गया है।
कभी दाल-चावल, कभी सब्जी पुलाव तो कभी चने-चावल मिलेंगे। किचन गार्डन की ताजी सब्जियां इस भोजन को और भी पौष्टिक बनाएंगी। जिले में 1009 प्री-प्राइमरी, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 35,175 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। मिड-डे मील योजना के तहत हजारों विद्यार्थियों को रोजाना पौष्टिक और गुणवत्ता से परिपूर्ण भोजन की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन और प्रारंभिक शिक्षा विभाग प्रयासरत हैं। इस वित्त वर्ष के लिए चार करोड़ छह लाख और साठ हजार रुपये का बजट योजना के तहत सभी विद्यालयों में आवंटित किया गया है। विद्यार्थियों को रोजाना अलग-अलग पकवान मिलेंगे। शिक्षा विभाग ने मुख्याध्यापकों और प्रधानाचार्यों को मेन्यु बनाने के निर्देश दिए हैं। मेन्यु के अनुसार विद्यार्थियों को आहार परोसा जाएगा। उधर, गुणवत्ता शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ने कहा कि जिले के 1,009 प्री-प्राइमरी से लेकर माध्यमिक विद्यालयों के हजारों विद्यार्थियों को मेन्यु के अनुसार हर दिन अलग-अलग खाना मिलेगा। विद्यालयों में किचन गार्डन भी स्थापित हैं। किचन गार्डन में सब्जियां उगाकर इन्हें मिड-डे मील में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
बच्चों को कब, क्या मिलेगा भोजन
शिक्षा विभाग के मेन्यु के अनुसार विद्यार्थियों को सोमवार को दाल-चावल, मंगलवार को सब्जी पुलाव (मौसमी सब्जी), बुधवार को दाल-चावल, वीरवार को न्यूट्री, आलू एवं चावल, शुक्रवार को आलू-पालक चावल (मौसमी सब्जी) और शनिवार को काले चने व चावल दिया जा रहा है। भोजन में विद्यार्थियों को विद्यालयों में ही स्थापित किचन गार्डन में तैयार सब्जियों को शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भोजन की होगी नियमित जांच
विद्यालयों में विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन और निर्धारित मैन्यू के अनुसार मिड-डे मील उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जा रहा है। कुल्लू को चालू वित्त वर्ष में 4.6 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। विद्यालयों के रसोई की बेहतर सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के साथ नियमित भोजन की जांच के भी अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। -तोरुल एस रवीश, उपायुक्त
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed