फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The fruit season is winding down in the vegetable markets of Kullu.

Kullu News: कुल्लू की सब्जी मंडियों में सिमटने लगा फल सीजन

Sat, 18 Oct 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 18 Oct 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
The fruit season is winding down in the vegetable markets of Kullu.
कुल्लू में जापानी फल को तोड़ने में जुटी महिला।-संवाद
हरियाणा आदि राज्यों के 50 फीसदी व्यापार लौटे
विज्ञापन


अब लाहौल और पांगी से ही आ रही सेब की खेप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में अब सब्जी मंडियों में सेब सहित अन्य फलों का सीजन सिमटने लगा है। हरियाणा सहित बाहरी राज्यों के सब्जी मंडियों से 50 फीसदी व्यापारी लौट गए हैं।

इसके साथ ही प्रवासी मजदूर भी लौटना शुरू हो गए हैं। भुंतर और बंदरोल सब्जी मंडी में सेब और अनार की खेप की आ रही है।
कुल्लू जिले से सेब अब लगभग समाप्त हो गया है। सेब की खेप पांगी और लाहौल से आ रही है। हालांकि कुल्लू से अनार और जापानी फल की खेप मंडियों में आ रही है। एक माह पहले तक सब्जी मंडियों में प्रतिदिन हजारों के हिसाब से सेब के क्रेट आ रहे थे। अब यह संख्या घटकर सैकड़ों में रह गई है। सब्जी मंडियों में सुबह 8:00 बजे के बाद बोली का सिलसिला शुरू हो रहा है। अनार, जापानी फल और सेब की खेप कम होने के कारण सुबह 11:00 बजे से पहले ही बोली समाप्त हो रही है। एक माह पहले दोपहर बाद तक सब्जी मंडियों में रौनक बनी रहती है। कुल्लू जिले में सेब सीजन के लिए आए हुए प्रवासियों ने अब अपने घरों का रुख करना शुरू कर दिया है। आढ़तियों से अपना हिसाब लेने के बाद प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौट रहे हैं। अनुमान जताया जा रहा है कि अक्तूबर के अंत तक मंडियों में फलों का सीजन समाप्त हो जाएगा। बंदरोल सब्जी मंडी में आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि मंडियों में अब व्यापारियों की संख्या कम हो गई है। हरियाणा सहित अन्य राज्यों के व्यापारी लौट गए हैं। उन्होंने कहा कि भुंतर मंडी में जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और चंबा के पांगी क्षेत्र का सेब आ रहा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed