फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The fruit growers' board will try to solve the problems

Kullu News: फलोत्पादक मंडल करेगा समस्याओं के हल का प्रयास

Mon, 08 Jun 2026 06:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:26 AM IST
विज्ञापन
The fruit growers' board will try to solve the problems
सरकार से मिल मंडल करेगा समस्याओं के हल का प्रयास
विज्ञापन

फलोत्पादक मंडल माहिली का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। बागवानी क्षेत्र को कई व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं के स्थायी और त्वरित समाधान के लिए फलोत्पादक मंडल कुल्लू गंभीर है। एक प्रतिनिधिमंडल सरकार के मंत्रियों और विभाग के उच्चाधिकारियों से मुलाकात करेगा और सरकार के साथ मिलकर बागवानों की सभी समस्याओं का समाधान निकालने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। यह बात मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कही। मंडल का वार्षिक अधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ। इसमें सैकड़ों बागवानों ने उपस्थिति दर्ज करवाई और अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

मंडल के महामंत्री रिमन सिंह ठाकुर ने कहा कि बागवानी बागवानों की आर्थिक रीढ़ है और बागवानों के हितों की रक्षा करना मंडल का कर्तव्य है। महामंत्री ने समिति की विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें पिछले एक वर्ष के दौरान किए गए कार्यों, जागरूकता शिविरों और बागवानों के हक में उठाए गए कदमों का विवरण रहा। अधिवेशन के अंतिम चरण में बागवानों ने मुख्य रूप से कीटनाशकों और खादों की बढ़ती कीमतें, कोल्ड स्टोरेज की कमी, मंडियों में आढ़तियों की ओर से की जाने वाली कथित मनमानी और मौसम की मार से फसलों को होने वाले नुकसान के मुआवजे जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया। इसके अलावा परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आधुनिक बागवानी तकनीकों के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर भी बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed