{"_id":"6a24568d7cfabb745a0f4fc4","slug":"the-foundation-of-the-bridge-being-built-on-the-tirthan-river-in-gushaini-is-ready-kullu-news-c-89-1-ssml1012-178178-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गुशैणी में तीर्थन नदी पर बन रहे पुल की नींव हो गई तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गुशैणी में तीर्थन नदी पर बन रहे पुल की नींव हो गई तैयार
विज्ञापन
गुशैणी में तीर्थन नदी पर बन सात करोड़ से रहा पक्का पुल। संवाद
गुशैणी (कुल्लू)। बंजार-गुशैणी-बठाहड़ सड़क पर गुशैणी में तीर्थन नदी पर बन रहे पुल का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। लोक निर्माण विभाग ने दोनों तरफ से पुल की नींव को पूरा कर दिया है। सात करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल से बठाहड़ के साथ गुशैणी इलाके के हजारों लोगों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।
तीर्थन नदी पर बैली ब्रिज का निर्माण किया गया है, लेकिन पुल पुराना हो गया है। ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग पक्का पुल तैयार कर रहा है। पर्यटन के लिए प्रसिद्ध तीर्थन घाटी में हर साल लाखों सैलानी पहुंचते हैं। साथ ही यह क्षेत्र ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के तहत पड़ता है। पुल निर्माण से तीर्थन नदी के ऊपर से गुजरना आसान होगा। स्थानीय निवासी आदर्श शर्मा, ओम प्रकाश, टेक सिंह, मोहर सिंह और दलीप सिंह ने कहा कि इस पुल से तिंदर जाने वाली सड़क के साथ बठ़ाहड़ को भी फायदा होगा। कहा कि लोक निर्माण ने पुल के दोनों किनारों पर पुल की नींव तैयार कर दी है।
पुल निर्माण का लक्ष्य जून माह के अंत तक रखा गया है। लोक निर्माण विभाग बंजार के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने कहा कि अब बंजार से बठाहड़ तक का सफर सुहाना ही नहीं, बल्कि घाटी के लोगों को पक्के पुल की भी सौगात मिलेगी। तीर्थन नदी पर बन रहे पुल का जल्द निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
000