फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The fire has swallowed the houses, now the challenge is to escape from the cold.

Kullu News: आशियाने तो निगल गई आग, अब ठंड से बचना चुनौती

Fri, 03 Jan 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 03 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The fire has swallowed the houses, now the challenge is to escape from the cold.
कुल्लू के बंजार घाटी के तांदी गांव में अग्नि प्रभावितो का दर्द जानने पहुंचे लोक निर्माण मंत्री - फोटो : दीवार गिराते आक्रो​शित लोग।
तांदी अग्निकांड ... प्रभावित परिवारों के 120 लोगों के लिए सर्दियों के तीन महीने निकालना मुश्किल
विज्ञापन

खेती-बाड़ी पर निर्भर तांदी गांव के लोगों के लिए परिवार के साथ पशुधन की भी सता रही चिंता
नया घर बनाना किसी चुनौती से कम नहीं, सरकार-प्रशासन से मिलने वाली मदद को बतार रहे नाकाफी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बंजार के तांदी गांव में सुलगी आग देखते ही देखते लोगों के आशियाने निगल गई। अब प्रभावित परिवारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती कड़ाके की ठंड के तीन महीने गुजारना है।
भीषण आग से प्रभावित 33 परिवारों को नया आशियाना बनाने की भी चिंता सताने लगी है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मिलने वाली मदद को भी पर्याप्त नहीं बताया। खेती-बाड़ी पर निर्भर प्रभावितों का कहना है कि परिवार के साथ पशुधन को संभालना उनके लिए बड़ी चुनौती है।पशुओं के चारे के लिए रखी घास भी आग की भेंट चढ़ गई है। कहा कि घर बनाने के लिए अगर सरकार आवास योजना के तहत मदद भी करती है तो इसमें मिलने वाली राशि पर्याप्त नहीं होगी। स्थानीय पंचायत प्रधान परस राम, ग्रामीण यज्ञ चंद, हेतराम ठाकुर और हेमचंद ने कहा कि घाटी में धीरे-धीरे पर्यटन गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इसके लिए कई लोगों ने होमस्टे बनाने के सपने संजोए थे। भीषण अग्निकांड ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

तांदी गांव जैसे दुर्गम क्षेत्र में ग्रामीणों ने मुश्किल से मकान बनाए थे। आशियाना तैयार करने में कई वर्ष लगए गए। इनमें अधिकतर घर पुश्तैनी और काष्ठकुणी शैली से बने थे। आधे से ज्यादा गांव अब राख के ढेर में बदल चुका है। सारी संपत्ति तीन घंटे में जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--पशुओं के लिए भी तैयार करना होगा बसेरा
प्रभावित ग्रामीण हेम सिंह, चेतन सिंह, लोत राम, रमेश कुमार और डोलू देवी ने कहा कि उन्हें खुद के लिए छत के अलावा पशु के लिए भी बसेरा तैयार करना मुश्किल है। बेघर होने के बाद ग्रामीणों के सामने नए आशियाना बनाने और संसाधन जोड़ने की चुनौती है। दुर्गम गांव में सरकार की ओर से मिलने वाली राहत पर्याप्त नहीं है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed