{"_id":"65170e1108ef58b19c0e8086","slug":"the-faces-of-the-meritorious-ones-blossomed-after-receiving-the-honour-kullu-news-c-89-1-ssml1015-8007-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
Fri, 29 Sep 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू (ढालपुर) में शुक्रवार को सम्मान समारोह मनाया गया। इसमें स्कूल के उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया, जिन्होंने हाल ही में करवाई गई विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान हासिल किया है।
सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। बता दें कि विद्यालय के यूथ एवं ईको क्लब ने हाल ही में विज्ञान मेला और प्रदर्शनी, आर्ट एंड क्राफ्ट, भाषण और कविता पाठन प्रतियोगिताएं करवाई थीं। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर मुख्यातिथि रहे।
यूथ एवं ईको क्लब की ओर से करवाई गई आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा के हर्ष ने पहला, 12वीं के गीतांश ने दूसरा और 11वीं के अतुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा के हर्ष ने प्रथम, 11वीं के मनीष ने द्वितीय और 12वीं के देवेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
कविता पाठ में 12वीं कक्षा के जतिन ने पहला, 12वीं के ही हर्ष ने दूसरा और देवेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा विज्ञान मेला और प्रदर्शनी प्रतियोगिता में अटल हाउस प्रथम, सरोजनी हाउस द्वितीय और भगत हाउस तृतीय स्थान पर रहा। यूथ एवं ईको क्लब की प्रभारी भीमा ने कहा कि सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है, जो उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में नींव का काम करती है। कहा कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले मेधावियों के अलावा प्रतियोगिताओं में जितने भी विद्यार्थियों ने अपनी भूमिका निभाई थी, उन सभी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। संवाद