फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The enthusiasm shown in the auction, 29 traders became cold in doing business

Kullu News: नीलामी में दिखाया जोश, कारोबार करने में ठंडे पड़ गए 29 व्यापारी

Sun, 26 Oct 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 26 Oct 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
The enthusiasm shown in the auction, 29 traders became cold in doing business
कुल्लू में व्यवसायिक परिसर।-संवाद
नीलामी के बाद भी साढ़े पांच करोड़ से बने व्यावसायिक परिसर की दुकानों का नहीं खुला शटर
विज्ञापन

नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के बाद 37 में से सिर्फ 8 कारोबारियों ने ही पूरी की कागजी प्रक्रिया
प्रशासन और नगर परिषद कुल्लू ने संयुक्त रूप से तैयार किया है व्यावसायिक परिसर
गौरीशंकर
कुल्लू। जिला मुख्यालय में साढ़े पांच करोड़ से बने व्यावसायिक परिसर में नीलामी के बाद भी दुकानों का शटर नहीं खुल सका है।
37 में से केवल आठ कारोबारियों ने प्रशासन और नगर परिषद के साथ इकरारनामा किया और तय धन जमा कराया जबकि बाकी 29 कारोबारियों ने न तो कागजी प्रक्रिया पूरी की और न ही पैसे जमा किए। इसके चलते करोड़ों से तैयार यह परिसर फिलहाल सूना पड़ा है।
परिसर की 37 दुकानों की नीलामी में कारोबारियों ने खुलकर बोली लगाई थी। हर दुकान का 40 हजार से डेढ़ लाख रुपये महीना किराया देने को तैयार थे लेकिन नीलामी में हिस्सा लेने के बाद इनमें से सिर्फ 8 ही कारोबारी ऐसे हैं जिन्होंने अब तक प्रशासन और नगर परिषद के साथ इकरारनामा किया है और तय राशि जमा करवाई है। 29 कारोबारी बोली लगाने के बाद वापस नहीं लौटे हैं। उन्होंने न इकरारनामा किया है और न ही देय राशि जमा की है। इस परिसर में अब तक सिर्फ दो ही दुकानों के शटर खुले हैं। इनमें एक ढाबा और दूसरी मेडिकल लैब हैं।
विज्ञापन

--

हिस्सेदारी तय करने में उलझी रही नीलामी प्रक्रियायह व्यावसायिक परिसर दिसंबर 2024 में बनकर तैयार हो चुका था। इसकी नीलामी प्रक्रिया प्रशासन और नगर परिषद में हिस्सेदारी तय करने को लेकर उलझी रही। आठ महीने यह तय करने में निकल गए कि प्रशासन और नगर परिषद की हिस्सेदारी कितनी-कितनी होगी। जुलाई 2025 के आखिरी सप्ताह में नीलामी हुई। ऐसे में इन दुकानों की नीलामी होकर तीन महीने का समय बीत गया है लेकिन दो ही दुकानों के शटर खुल पाए हैं। जिन अन्य 6 लोगों ने कागजी प्रक्रिया पूरी की है, उन्होंने दुकानें नहीं खोली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
29 लोगों की दुकानों की नीलामी रद्द
प्रशासन और नगर परिषद ने अब उन 29 कारोबारियों को दी गईं दुकानों की नीलामी रद्द कर दी है। नीलामी के दौरान प्रतिभूति राशि (सिक्योरिटी मनी) को जब्त कर लिया है। यह राशि सिर्फ दस हजार है। ऐसे में प्रशासन और नगर परिषद को नीलामी से लेकर अब तक तीन महीने में आने वाला किराया नहीं मिल पाया है।

--
जिन कारोबारियों ने नीलामी के माध्यम से दुकानें ली थीं, उनमें सिर्फ 8 कारोबारी ऐसे हैं जिन्होंने इकरारनामा (एग्रीमेंट) बनाया है और धन जमा किया है। जिन्होंने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी दुकानों की नीलामी रद्द कर दी गई है। - चंदन प्रेमी, उपाध्यक्ष, नगर परिषद कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed