{"_id":"6817987c96e316892d0dceeb","slug":"the-double-lane-bridge-will-be-ready-before-the-apple-season-kullu-news-c-399-1-sml1003-298166-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सेब सीजन से पहले बनकर तैयार होगा डबललेन पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सेब सीजन से पहले बनकर तैयार होगा डबललेन पुल
Sun, 04 May 2025 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 04 May 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी का दावा- सेब सीजन से पहले जनता को समर्पित कर दिया जाएगा पुल
भुंतर में 4.38 करोड़ से बन रहा पुल, आधार का काम पूरा, जल्द डाला जाएगा स्लैब
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले में सेब सीजन करीब तीन माह बाद शुरू होगा। इससे पहले मणिकर्ण चौक (भुंतर) स्थित डबललेन पुल तैयार हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके काम को गति प्रदान की है।
विभाग ने सेब सीजन से पहले 4.38 करोड़ रुपये से पुल तैयार करने का लक्ष्य रखा है। भुंतर में एक दशक से परेशानी का सबब बने बैली ब्रिज की जगह पक्का आरसीसी का डबललेन पुल बनाया जा रहा है। इसके बनने से पांच घाटियों के हजारों लोगों के साथ कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग ने डबललेन पुल का आधार तैयार कर दिया है। अब विभाग शटरिंग कर रहा है। इसका काम पूरा होते ही स्लैब डाल दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि सेब सीजन से पहले पुल जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दुष्यंत सिंह पाल ने कहा कि डबललेन पुल का आधार तैयार है। विभाग अब स्लैब डालने की तैयारी में है। सेब सीजन से पहले पुल का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
--
डबललेन पुल का निर्माण 4.38 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। पुराने बैली ब्रिज को गिराकर इसकी जगह डबललेन पक्का पुल बनाया जा रहा है। -बीसी नेगी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण कुल्लू।
-- पुल न होने से हजाराें की आबादी परेशान
भुंतर में ब्यास और पार्वती नदी के संगम स्थल पर वाहन योग्य पुल न होने से खराहल, मणिकर्ण, गड़सा और लोअर वैली के हजारों लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों को ब्यास नदी पार करने के लिए आठ किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है। मणिकर्ण और गड़सा की ओर जाने वाली बसों को वाया झीड़ी भेजा जा रहा है।
--
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -