{"_id":"678005b5b24792f68a07b870","slug":"the-doors-of-devta-shringa-rishi-temple-closed-for-six-days-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138728-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवता शृंगा ऋषि मंदिर के कपाट छह दिन के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवता शृंगा ऋषि मंदिर के कपाट छह दिन के लिए बंद
Thu, 09 Jan 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
अब 14 जनवरी को माघ संक्रांति पर होंगे देवता के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार घाटी की पांच कोठी के आराध्य देवता शृंगा ऋषि महाराज के मंदिर के कपाट बंद हो गए हैं। आठ जनवरी की शाम से मंदिर में पर्दा लग गया है। अब देवता का 14 जनवरी को माघ संक्रांति के दिन लोग दर्शन कर सकेंगे।
देवता के पुजारी चानण शर्मा और इंद्र देव शर्मा ने बताया कि देव विधि के अनुसार देवता के रथ पर पर्दा डाला गया है। अब कपाट मकर संक्रांति से एक दिन पहले खुलेंगे। बता दें कि जिले के करीब 300 देवी-देवता पोष संक्रांति से स्वर्ग प्रवास पर गए हैं। इनमें देवता खुडीजल के साथ बिजली महादेव भी शामिल हैं। देवता बिजली महादेव मंदिर के कपाट तीन माह बाद खुलेंगे। खुडीजल का मंदिर माघ संक्रांति को खुलेगा।
--