{"_id":"69b40199160687426802f35e","slug":"the-doors-of-bijli-mahadev-temple-will-open-today-after-three-months-kullu-news-c-89-1-klu1001-171204-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तीन माह बाद आज खुलेंगे बिजली महादेव मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तीन माह बाद आज खुलेंगे बिजली महादेव मंदिर के कपाट
Sat, 14 Mar 2026 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 14 Mar 2026 05:51 AM IST
विज्ञापन
सालभर श्रद्धालु कर सकेंगे भोले बाबा के दर्शन
फागली में देव परंपरा का भी होगा निर्वहन
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जिले के अधिष्ठाता देव बिजली महादेव के श्रद्धालु 14 मार्च से दर्शन कर सकेंगे। तीन माह बाद देवता बिजली महादेव मंदिर के शनिवार को कपाट खुल जाएंगे। देवता के मंदिर के कपाट 15 दिसंबर से बंद थे। हालांकि शिवरात्रि के दिन बिजली महादेव मंदिर के कपाट विशेष रूप से खोले गए थे। इसके बाद फिर कपाट बंद कर दिए थे।
चैत्र माह की संक्रांति के दिन शनिवार को देवता बिजली महादेव के मंदिर के कपाट देव विधि से खोलने के साथ ही मंदिर में देवता की पूजा-अर्चना का दौर भी शुरू हो जाएगा। अब पूरा सालभर देवता बिजली महादेव की यहां सुबह और शाम पूजा-आरती होगी। खास बात यह है कि मंदिर में शनिवार को फागली का भी आयोजन होगा।
इसमें देव परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। फागली में देवता बिजली महादेव गूर के माध्यम से सालभर की भविष्यवाणी करेंगे। हारियानों और कारकूनों में देवता की सालभर की भविष्यवाणी को लेकर उत्साह रहता है।
विज्ञापन
देवता बिजली महादेव मंदिर में सालभर भोले बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु महादेव का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बिजली महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।