{"_id":"694043d4190e4234d90d3bb8","slug":"the-doors-of-bijli-mahadev-temple-were-closed-according-to-the-rituals-kullu-news-c-89-1-ssml1012-164198-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बिजली महादेव मंदिर में देवविधि से कपाट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बिजली महादेव मंदिर में देवविधि से कपाट बंद
Mon, 15 Dec 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 15 Dec 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से देव नियमों का पालन करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव में मंदिर के कपाट तीन माह के लिए बंद हो गए हैं। सोमवार को देवविधि के साथ मंदिर के कपाट बंद किए गए।
मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही अब बिजली महादेव के दर्शनों के लिए अब श्रद्धालुओं को अगले तीन महीने तक इंतजार करना होगा। बिजली महादेव मंदिर के 15 दिसंबर से लेकर 15 मार्च, 2026 तक कपाट रहेंगे। श्रद्धालुओं से कपाट की अवधि के दौरान मंदिर में न आने की अपील की गई है।
गौर रहे कि बिजली महादेव मंदिर में कपाट के दौरान पूरी तरह से सन्नाटा रहेगा। मंदिर में पूजा-पाठ भी बंद रहेगा। कपाट के दौरान मंदिर परिसर में प्रवेश पर मनाही रहेगी। बिजली महादेव मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष फतेह सिंह राणा ने कहा कि देव परंपरा के अनुसार बिजली महादेव मंदिर में कपाट लग गया है। सभी श्रद्धालुओं से देव नियमों का पालन करने की अपील की गई है। संवाद