Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The disaster left the markets deserted this time.

Kullu News: आपदा की मार ने इस बार सूनी कर दीं मंडियां

Mon, 17 Nov 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 17 Nov 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
The disaster left the markets deserted this time.
सड़कें टूटने से इस साल कुल्लू की मंडियों में कम पहुंचीं डेढ़ लाख सेब की पेटियां
विज्ञापन

बागवान बोले- बगीचों में तैयार था सेब, टूटीं सड़कों ने रोक थी मंडियों की राह
बगीचों में ही बर्बाद हो गई 40 फीसदी फसल, उठाना पड़ा भारी आर्थिक नुकसान
गौरीशंकर
कुल्लू। जिले में इस साल आपदा ने ऐसा घाव दिया कि इसकी टीस सीधे मंडियों तक महसूस हुई। खेतों में लाल सेब चमक रहे थे लेकिन टूटी सड़कों की वजह से वे मंडी तक नहीं पहुंच सके।
दो वर्ष की तुलना की जाए तो 2024 के मुकाबले इस साल जिले की मंडियों में करीब डेढ़ लाख सेब की पेटियां कम पहुंचीं।
2024 में जिले की नौ सब्जी मंडियों में 2143336 लाख सेब की पेटियां पहुंची थीं। साल 2025 में यह आंकड़ा 2000572 लाख पेटियों तक रह गया। इससे पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 1 लाख 42 हजार 764 पेटियां मंडियों में कम पहुंचीं। बागवानों के अनुसार आपदा के कारण सड़कें खराब होने से समय पर सेब मंडियों तक नहीं पहुंच पाया। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। खणी क्षेत्र के बागवान राम राल और नील चंद ने कहा खेतों में सेब तैयार था तो आपदा से सड़कें बंद हो गई थीं। इस कारण सेब मंडियों में समय पर नहीं पहुंचा पाए। करीब 40 फीसदी फसल खेतों में ही बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2023 की आपदा से भी जिले के सेब उत्पादकों को काफी नुकसान हुआ था। इस दौरान भी 18 लाख 94 हजार से अधिक पेटियां ही मंडियों तक पहुंच पाई थीं। इससे पहले 2022 में जिले की मंडियों में 34 लाख 85 हजार 173 पेटियां पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छह वर्षों में मंडियों में आईं पेटियां
वर्ष सेब की पेटियां
2020 1946525
2021 2251754
2022 3485173
2023 1894198
2024 2143336
2025 2000572
--
दो वर्षों में मंडी बार ब्योरा
सब्जी मंडी 2024 2025
भुंतर 97170 130345
बंदरोल 953810 730822
पतलीकूहल 567744 534170
चौरीविहाल 24105 16055
शाट 32785 14595
बंजार 32235 23470
खेगसू 403554 525525
निरमंड 31568 25370
कुल्लू 365 220
कुल 2143336 2000572

---------पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मंडियों में सेब की आमद घटी है। वर्ष 2024 की तुलना में इस बार 1 लाख 42 हजार से अधिक पेटियां कम आई हैं। आपदा के कारण बागवान समय पर मंडियों में सेब नहीं पहुंचा पाए। - दीक्षित जरियाल, सचिव एपीएमसी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed