फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The department should get the work of Bailey bridge completed in Newly soon.

Kullu News: न्यूली में बैली ब्रिज का कार्य जल्द पूरा करवाए विभाग

Thu, 21 May 2026 10:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 21 May 2026 10:02 AM IST
विज्ञापन
The department should get the work of Bailey bridge completed in Newly soon.
सैंज (कुल्लू)। न्यूली में बैली ब्रिज लगाने के लिए दोनों तरफ चल रहे आधार बनाने का कार्य काफी समय से बंद पड़ा है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

देहुरीधार पंचायत के पूर्व प्रधान बेली राम और स्थानीय निवासी योगराज ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू अश्विनी कुमार को लिखित मांगपत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने मांग की है कि बरसात आने से पहले ब्रिज के आधार का कार्य पूरा किया जाए ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 की बाढ़ के कारण क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है और उनके घर के आगे की जमीन को भी तहस नहस हुई है। यदि इस ब्रिज के आधार का कार्य जल्द पूरा नहीं हुआ तो आने वाली बरसात में उनके घरों को क्षति पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बाढ़ के बाद यहां एचपीपीसीएल और पंचायत की ओर से सुरक्षा दीवार लगाई गई है लेकिन ब्रिज के लिए बने आधे अधूरे आधार (फाउंडेशन) के चलते बाढ़ के पानी का रुख बदल जाएगा। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि कार्य को समय रहते पूरा किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed