फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The deities of Paldi Valley reached the temporary camp of Lord Raghunath, dancing and singing.

Kullu News: नाचते गाते पलदी घाटी के देवता पहुंचे भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर

Wed, 08 Oct 2025 06:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 08 Oct 2025 06:18 AM IST
विज्ञापन
The deities of Paldi Valley reached the temporary camp of Lord Raghunath, dancing and singing.
कुल्लू दशहरा उत्सव के छठे दिन  मौहल्ला उत्सव में भगवान रघुनाथ के अस्थाई ​शिविर में पहुंचे देवता
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में पहुंचे पलदी घाटी के देवी-देवताओं को दशहरा उत्सव के छठे दिन भगवान रघुनाथ और राजा की चानणी तक नाचते गाते हुए लाया गया। बारिश के बावजूद घाटी के देवताओं को देवलुओं ने कंधे पर ढोल नगाड़ों की थाप पर चानणी तक लाया।
विज्ञापन

इस दौरान माल रोड पर देवी देवताओं के साथ आए हारियानों ने परंपरागत गीतों पर नृत्य किया। देव बड़ा छमाहू, करथा नाग सहित अन्य देवी-देवताओं को बारिश के बीच भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर और राजा की चानणी तक लाया गया। इस दौरान उत्सव में आए लोगों के लिए देवी-देवताओं के आगे आचल रहे हारियानों का नृत्य आकर्षण का केंद्र बना। लोग एक ताल पर झूमते हुए नृत्य करते आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

इस नृत्य को देख माल रोड पर चल रहा हर व्यक्ति रुक सा गया और इस नृत्य को देखता रह गया। ढोल नगाड़े, करनाल, रणसिंगे की ध्वनि पर गूंजे परंपरागत गीतों पर हारियानों ने देवता को भी नचाते हुए लाल चंद प्राथी कलाकेंद्र गेट तक लाया। हारियानों का नृत्य कुछ ऐसा था कि करीब पांच सौ मीटर की सड़क को चलने में करीब आधे घंटा का समय लग गया। उसके बाद भगवान रघुनाथ के शिविर और राजा की चानणी के पास हाजिरी भरने के बाद देवी-देवता फिर वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed