Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The DC celebrated Diwali with the children at the Bal Ashram in Bihali.

Kullu News: डीसी ने बाल आश्रम बिहाली में बच्चों संग मनाई दीपावली

Sat, 07 Nov 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The DC celebrated Diwali with the children at the Bal Ashram in Bihali.
कुल्लू। दीपावली की खुशियां बांटने के लिए उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा शनिवार को बिहाली स्थित बाल आश्रम कलेहली पहुंचे। यहां उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने बच्चों को दीपावली के उपहार, मिठाइयां और पटाखे वितरित किए और उनके साथ खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। साथ ही आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने आश्रम में बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि दीपावली जैसे पावन पर्व पर बच्चों के साथ खुशियां बांटना सौभाग्य की बात है। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही त्योहार की असली खुशी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों का कल्याण शामिल है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को भी अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार अपनाने, सकारात्मक सोच रखने और जीवन में अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

............

कृषि विभाग कुल्लू के उपनिदेशक रितु गुप्ता ने कहा कि कृषि के लिए बारिश की जरूरत है। बावजूद अभी नवंबर माह तक रबी की बिजाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed