Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The damaged road of Sainj market was temporarily opened.

Kullu News: अस्थायी रूप से खोली सैंज बाजार की क्षतिग्रस्त सड़क

Thu, 15 Jan 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The damaged road of Sainj market was temporarily opened.
आपदा से बंद पड़ा सैंज बाजार की क्षतिग्रस्त सड़क अस्थायी रूप से बहाल।-संवाद
बाजार के व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम जनता को मिली राहत
विज्ञापन

आपदा के बाद करीब छह महीने तक झेलनी पड़ीं परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। आपदा से करीब छह माह तक बदहाली का दंश झेलने के बाद आखिरकार सैंज के मुख्य बाजार को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़क को अस्थायी रूप से बहाल कर दिया गया है। सड़क खुलने से व्यापारियों, जनता, विद्यार्थियों और मरीजों ने राहत की सांस ली है।
बीते वर्ष भारी बारिश के दौरान पिन पार्वती नदी में बाढ़ आने से लगभग 100 मीटर सड़क बह गई थी। यह सड़क सैंज बाजार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। यह सियारनु देवता के समीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क बंद होने से लोगों को बाईपास मार्ग से आवाजाही करनी पड़ रही थी। इससे भारी जाम की स्थिति बनी रहती थी। रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही थी। सड़क क्षतिग्रस्त होने से सैंज बाजार के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ। दुकानदारों ने कहा कि उन्हें लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते सड़क की हालत इतनी खराब हो गई थी कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। हालांकि अब सड़क को अस्थायी रूप से बहाल कर दिया गया है लेकिन यह अभी भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठनों के आंदोलन और विभागीय अधिकारियों के घेराव के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर कार्य में तेजी लाई और सड़क को अस्थायी रूप से बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंज बाजार में सड़क खुलने से फिर रौनक लौटने लगी है। सैंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष झावे राम ने कहा कि यह फिलहाल अस्थायी तौर से खुला है। स्थानीय निवासी प्रेम, रजनीश, प्रशांत नेगी, राम लाल और महेंद्र समेत दुकानदार दर्शन पोर्ले, ठाकुर सिंह, अजय महंत और ढिगी राम ने मांग की है कि सड़क का जल्द पुख्ता और टिकाऊ निर्माण किया जाए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed