{"_id":"6a1b269388deeafe9d0060d5","slug":"the-credibility-of-the-ruling-and-opposition-parties-is-at-stake-in-the-zila-parishad-elections-kullu-news-c-89-1-klu1002-177553-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिप चुनाव में सत्ता और विपक्ष की साख दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिप चुनाव में सत्ता और विपक्ष की साख दांव पर
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। जिला परिषद (जिप) चुनावों के परिणाम सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बने हुए हैं। कुल्लू जिले में कांग्रेस और भाजपा के दो-दो विधायक हैं। साथ ही पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर दोनों पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
कांग्रेस के सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ जबकि भाजपा के आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार और बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी की राजनीतिक साख भी चुनाव में लगी हुई है। सभी नेताओं ने समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के दौरान कोई कसर नहीं छोड़ी। जिला परिषद अध्यक्ष का पद सामान्य (ओपन) होने के कारण कई दिग्गज नेता अपने करीबी उम्मीदवार को इस कुर्सी तक पहुंचाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
कांग्रेस के दो विधायकों को मंत्री पद नहीं मिला है। ऐसे में चुनाव परिणाम नेताओं के प्रदर्शन का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड भी साबित होंगे। इससे यह आकलन होगा कि किस विधायक और पार्टी पदाधिकारी ने अपने क्षेत्र में संगठन को कितनी मजबूती प्रदान की। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इन चुनावी नतीजों का प्रभाव भविष्य में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्धारण पर भी पड़ सकता है। साथ ही, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। अब सभी की निगाहें जिला परिषद के परिणामों पर टिकी हैं। रविवार को यह स्पष्ट हो जाएगा कि जीत का ताज किसके सिर सजता है। संवाद