{"_id":"67e82aef8792cb18dc09ef7f","slug":"the-craze-of-adorning-silver-jewellery-has-also-spread-among-the-young-generation-kullu-news-c-89-1-ssml1012-144291-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: युवा पीढ़ी पर भी छाई चांदी के आभूषणों का शृंगार का खुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: युवा पीढ़ी पर भी छाई चांदी के आभूषणों का शृंगार का खुमारी
Sat, 29 Mar 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 29 Mar 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
चांदी के आभूषणों से सजी लाहौल महिला। संवाद
स्नो फेस्टिवल में महिलाएं बिखेर रहीं परंपरागत चांदी के आभूषणों की चमक
लाहौल घाटी की महिलाएं बाड़ी, मूलन और चंद्रहार को दे रहीं तरजीह
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले में त्योहारों, विवाह, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही अब स्नो फेस्टिवल में भी चांदी के आभूषणों की चमक दिख रही है।
महिलाओं में खासकर युवा पीढ़ी में इन परंपरागत आभूषणों का काफी क्रेज है। पहले इन पुरातन आभूषण पहने महिलाएं बहुत कम दिखती थीं। अब खास कार्यक्रमों में पारंपरिक चांदी के आभूषणों का काफी क्रेज दिख रहा है। घाटी में स्वागत सत्कार से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैंप तक इस पहनावे का क्रेज बढ़ गया है। अब लोग इस तरह के आभूषण पर हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं।
फैशन के इस दौर में चांदी के आभूषणों में महिलाएं बाड़ी, मूलन और चंद्रहार को तरजीह दे रही हैं। पोशल और पेरग लगवाने के लिए भारी रकम खर्च कर रहे हैं। स्नो फेस्टिवल में महिलाओं का पुरातन आभूषणों का शृंगार हर किसी को आकर्षित कर रहा है। पारंपरिक लोकनृत्य में हिस्सा लेने वाली महिलाएं बाड़ी, मूलन ओर चंद्रहार पहनकर फेस्टिवल की शोभा बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
घाटी की 92 वर्षीय बुजुर्ग धर्म दासी ने बताया कि पुराने समय में महिलाएं चांदी के आभूषणों से शृंगार करती थीं। बाद में सोने के आभूषणों के शौक ने सस्ते दाम पर चांदी के ये आभूषण बेच दिए। अब त्योहार, विवाह व अन्य धार्मिक समारोह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान इन आभूषणों का चलन फिर से बढ़ गया है। इन आभूषणों में पोशल और पेरग होने से इन आभूषणों में निखार आ गया है। संजू ज्वेलर ने बताया कि परंपरागत बाड़ी, मूलन बनाने की कुछ साल से बड़ी मांग रही है। एक आभूषण की कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक पहुंच जाती है।
-- ये आभूषण पहनकर रैंप पर भी दिखाए जलवे
परंपरागत गहनों को पहनकर अब युवतियां रैंप पर माॅडलिंग करती हैं। इन गहनों की चमक और बनावट ऐसी होती है कि हर कोई इससे आकर्षित होता है। यहां के आभूषणों के बनावट प्रदेश में सबसे अलग है।
--