{"_id":"680a6a7ff38bed39c40c6872","slug":"the-cloud-of-dust-raised-by-the-storm-increased-the-concern-of-shopkeepers-kullu-news-c-89-1-ssml1012-146212-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अंधड़ से उठे धूल के गुबार\n\nने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अंधड़ से उठे धूल के गुबार ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता
Thu, 24 Apr 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में दिन के समय आई अधंड से उड़ती धूल।-संवाद
पीपल जातर उत्सव में दुकान लगाने पहुंचे व्यापारियों को होना पड़ा परेशान
शहरवासियों के साथ आम लोगों को गंतव्य पहुंचे में हुई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू में तीन दिन से मौसम साफ है। वीरवार को दिनभर धूप खिली रही। इस बीच, दोपहर बाद शाम तक जिला मुख्यालय में अंधड़ चलता रहा। इसमें ढालपुर मैदान में लगातार धूल का गुबार उठने से लोगों को परेशान होना पड़ा।
खासकर ढालपुर में शुरू हो रहे राज्यस्तरीय पीपल जातर उत्सव में कारोबार करने के लिए पहुंचे व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें मेले के लिए अपने हाॅट-बाट सजाने में बार-बार परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा शहर के दुकानदारों के साथ राहगीरों को अपने गंतव्य पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
कई जगह दुकानों के बाहर टंगे बोर्ड अंधड़ चलने से नीचे गिर गए। व्यापारी संजय शर्मा, मान सिंह, सूरज, प्रेम सिंह, राजेंद्र चौधरी और टेक सिंह ने कहा कि मौसम साफ रहने पर जिला मुख्यालय में अंधड़ चलने से व्यापारियों और आम लोगों को परेशान होना पड़ा। अंधड़ के कारण धूल-मिट्टी भी उनकी दुकानों में घुस गई। उन्होंने कहा कि पीपल उत्सव के लिए आए व्यापारियों का अपनी दुकानों को लगाने का काम भी प्रभावित हुआ। बता दें कि पिछले सप्ताह आए अंधड़ से जिले में भारी नुकसान हुआ था। पेड़ के गिरने से जिले की 30 फीसदी आबादी को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा बागवानी को भी नुकसान हुआ था। इससे करोड़ों को नुकसान उठाना पड़ा। कुछ जगह एक सप्ताह के बाद गिरे पेड़ों को हटाकर सड़कों का बहाल किया गया।