फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The chants of the devotees will resonate in the Mother's court

Kullu News: मां के दरबार गूंजेगी भक्तों की जय-जयकार

Sun, 21 Sep 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 21 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
The chants of the devotees will resonate in the Mother's court
जिले में नवरात्र को लेकर सजे सभी मंदिर, नौ दिन गूंजेंगे माता के जयकारे
विज्ञापन

जारी रहेगा हवन, पाठ, कन्या पूजन, व्रत और भजन-कीर्तन का सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। नवरात्र को लेकर कुल्लू में माता के मंदिर सज गए हैं। माता के मंदिरों में नौ दिनों तक जयकारे गूंजेंगे। नौ दिनों तक हवन, पाठ, कन्या पूजन, व्रत और भजन-कीर्तन का सिलसिला जारी रहेगा। बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। हालांकि रविवार को पूरा बाजार बंद रहा लेकिन सोमवार को सुबह से बाजार खुलेगा।

हिडिंबा मंदिर मनाली, माता भुवनेश्वरी, शीतला माता मंदिर, माता नैणा मंदिर मणिकर्ण, माता पार्वती मंदिर चौंग, माता ज्वाला मंदिर शमशी, माता गाड़ादुर्गा बंदल आदि माता के मंदिरों में श्रद्धालु नवरात्र पर माता के दर्शनों को उमड़ेंगे। लगघाटी के पंडित कुबेर दत्त शर्मा ने कहा कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का यह पावन पर्व 22 सितंबर से शुरू होकर 01 अक्तूबर तक रहेगा। पर्व में आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ शक्ति रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। मां के इन नौ शक्ति रूपों को आदिशक्ति नवदुर्गा भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि देवी मां दुर्गा की शक्ति तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का महोत्सव मनाने के लिए नवरात्रि पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed