फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The bus stopped in the middle of the road after a pressure pipe burst

Kullu News: प्रैशर पाइप फटने बीच सड़क में खड़ी हो गई बस

Wed, 13 Aug 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 13 Aug 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
The bus stopped in the middle of the road after a pressure pipe burst
धामण में सड़क के दोनों ओर लगी रहीं वाहनों की कतारें
विज्ञापन

सवा घंटे बाद सड़क यातायात के लिए हुई बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। नेशनल हाईवे 305 में आने वाले धामण में मंगलवार को एचआरटीसी की बस का प्रैशर पाइप फटने से बीच सड़क पर खड़ी हो गई। गनीमत यह रही कि बस सड़क पर ही खड़ी हो गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है।
दोपहर करीब 1:00 बजे बस बीच सड़क में खड़ी होने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस बंजार से कुल्लू की तरफ आ रही थी। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब एचआरटीसी बस बीच सफर में हांफ गई हो।
विज्ञापन

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में चलने वाली बसों में अक्सर ऐसी समस्या आती है। वहीं, कुल्लू जिले के कई लोकल रूटों पर चलने वाली बसों की हालत भी ठीक न होने से पहिये बीच सफर में थम जाते हैं। यात्री शेर सिंह ठाकुर, देवेंद्र, मोहर सिंह और अमित कुमार ने कहा कि धामण में बीच सड़क पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस खराब होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सवा घंटे बाद जब सड़क यातायात के लिए बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। उन्होंने मांग की है कि बंजार की सड़कों पुरानी बसों के बजाय बेहतर स्थिति में बसें चलाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंजार में बारिश के चलते अधिकतर सड़कें बंद पड़ी हैं। ऐसे में लोग मुख्य सड़क में चलने वाली बसों का सहारा ले रहे हैं। इस संबंध में अड्डा प्रभारी बंजार दीप चंद ने कहा कि बस का प्रैशर पाइप फट गया था। जैसे ही सूचना मिली तो मेकेनिकल टीम को मौके पर भेजकर बस को ठीक किया गया और सड़क बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed