फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The bus is unable to reach Shanshar due to lack of road access.

Kullu News: सड़क पर डंगा न लगने से शैंशर तक नहीं पहुंच रही बस

Fri, 13 Feb 2026 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 13 Feb 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
The bus is unable to reach Shanshar due to lack of road access.
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के न्यूली-शैंशर मार्ग पर अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। यह मार्ग आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ था लेकिन अभी तक इस मार्ग को पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं किया जा सका है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग में एक ही स्थान पर डंगा लगाया जाना है। उसके बाद बस शैंशर के मनु ऋषि मंदिर तक पहुंच सकती है लेकिन अभी लोगों को कई किलोमीटर सफर छोटे वाहनों के माध्यम से ही करना पड़ रहा है। हालांकि न्यूली से पांच किलोमीटर आगे चिनाहिडी मोड़ तक बस सेवा चल रही है लेकिन इससे आगे शैंशर की ओर मार्ग बंद पड़ा हुआ है। यह मार्ग सिर्फ इसी मोड़ के पास डंगा न लगने से बंद पड़ा है। चिनाहिडी मोड़ पर अगर डंगा लग जाता है तो बस सेवा शैंशर के मनु ऋषि मंदिर तक शुरू हो सकेगी लेकिन अभी तक इस डंगे को लगाने के लिए किसी ने भी प्रयास नहीं किया है।
विज्ञापन


न्यूली-शैंशर मार्ग में चिनाहिडी मोड़ पर डंगा न लग पाने के कारण यहां से आगे बस नहीं जा पा रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से आग्रह है कि इस सड़क को बहाल करने के लिए यहां डंगा लगाया जाए ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

-शेर सिंह, स्थानीय निवासी

आपदा को लंबा समय बीत चुका है लेकिन अभी तक एक डंगा नहीं लग पाया है। इस कारण क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार से आग्रह है कि विभाग और प्रशासन को दिशा-निर्देश जारी कर लोगों को राहत प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिहारी लाल, शैंशर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed