फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The bus going one kilometer back from Shangarh

Kullu News: शांघड़ से एक किलोमीटर पीछे तक जा रही बस

Mon, 12 May 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 12 May 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
The bus going one kilometer back from Shangarh
एचआरटीसी बस के निर्धारित रूट तक न पहुंचने से परेशान हो रहे यात्री
विज्ञापन

लोग बाेले- मरंडा से आगे पैदल ही सफर तय अपने घर जा रहीं सवारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से सैंज घाटी के शांघड़ रूट पर पर चलने वाली परिवहन निगम की बस निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंच रही है। बस को शांघड़ बस अड्डा से एक किलोमीटर पीछे रोका जा रहा है।
सवारियों को मरंडा नामक स्थान पर उतारा जा रहा है। इससे सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सवारियों को मरंडा से आगे पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय बस अड्डा से एचआरटीसी की बस वाया औट-सैंज होकर शांघड़ के लिए निकलती है, लेकिन चालक-परिचालक बस को शांघड़ से एक किलोमीटर पीछे मरंडा में ही रोक रहे हैं। सवारियों को यहां से पैदल सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीण सोमदेव, आशीष, मीरा, शकुंतला, आरती, अनु, सीमा, आलम चंद और निलेश ने कहा कि एचआरटीसी की शांघड़ रूट पर चलने वाली बस को मरंडा में ही रोका जा रहा है। चालक-परिचालक की मनमर्जी से यात्री परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस के शांघड़ तक न आने से 11 गांवों गोष्ठी, धारा, पटाहरा, कुटाली, गदाहरा, घराली, मरंडा, शांघड, केऊली और लपाह के ग्रामीणों को दिक्कतें पेश आ रहीं हैं। इसके अलावा शांघड़ के प्रसिद्ध देवता शंगचूल महादेव के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी समस्या हो रही है। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से बस को शांघड़ तक चलाने की मांग की है। उधर, बस अड्डा प्रभारी औट भुवनेश्वर दत्त ने कहा कि सड़क पर मरंडा से आगे एक मोड़ पर सड़क तंग है, जहां डंगा लगाना है। डंगा न लगने के कारण बस आगे नहीं जा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed