फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The burden of the people of Brahin has not been lifted from their shoulders for two and a half years.

Kullu News: ढाई साल से कंधों से नहीं उतरा ब्रैहिन वासियों का बोझ

Fri, 20 Feb 2026 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 20 Feb 2026 06:34 AM IST
विज्ञापन
The burden of the people of Brahin has not been lifted from their shoulders for two and a half years.
लारजी (कुल्लू)। सैंज घाटी की दुर्गम ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के कंधों से बोझ नहीं उतर रहा है। ग्राम पंचायत भल्लाण-दो के गांव ब्रैहिन को जोड़ने के लिए बनी सड़क क्षतिग्रस्त है और पिन पार्वती नदी पर बना पुल बाढ़ में बह गया है। पिछले ढाई सालों से न सड़क की मरम्मत हो पाई है और न ही पुल का दोबारा निर्माण हो पाया है। ग्रामीणों को रोजाना नदी झूले (रज्जू मार्ग) के माध्यम से जान-जोखिम में डाल पर करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं, सबसे अधिक परेशानी बीमारी की हालत में झेलनी पड़ जाती है। मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है और प्रशासन नहीं जाग रहा है। ऐसा ही मामला वीरवार सुबह सामने आया है। गांव की गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा उठी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से महिला को कुर्सी पर डंडे बांध और कंधों पर उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाना पड़ा। झूले के माध्यम से नदी को पार करवाया। इसमें इतना समय निकल गया कि महिला का प्रसव एंबुलेंस में ही हो गया। गनीमत रही की जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। ग्रामीण गगन, ललित, कर्ण, दीवान, भूमि कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को साल 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के बाद समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उधर, पंचायत के निवर्तमान प्रधान पूर्ण चंद ने कहा कि उन्होंने पुल के निर्माण और सड़क की मरम्मत के लिए सरकार के मंत्री, प्रशासन और खंड विकास अधिकारी को कई बार प्रस्ताव सौंपे हैं लेकिन ग्रामीणों की समस्या हल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत भल्लाण-दो के गांव ब्रैहिन को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत के लिए आपदा प्रबंधन के तहत प्रशासन को बजट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही सड़क की दशा को सुधारा जाएगा। पुल निर्माण संबंधी कार्य लोक निर्माण विभाग का तकनीकी विंग देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गौरव धीमान, खंड विकास अधिकारी भुंतर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed