फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The burden of the journey will be lifted from the backs of villagers.

Kullu News: ग्रामीणों की पीठ से उतरेगा सफर का बोझ

Sat, 15 Aug 2026 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Aug 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
The burden of the journey will be lifted from the backs of villagers.
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की दो पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों को अब खराब सड़कों के कारण हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। एपीएमसी के चेयरमैन राम सिंह मियां ने शुक्रवार को दोनों सड़कों के टारिंग कार्य को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

इसके साथ ही चलैंहन-देवगढ़ और शनाउहूली-मनियाशी सड़क के सुदृढ़ीकरण का काम शुरू हो गया। दोनों सड़कों के सुधरने से सैंज घाटी के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत दो सड़कों की टारिंग और सुदृढ़ीकरण पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करेगा। टारिंग के साथ सड़कों पर क्रैश बैरियर और निकास नालियों का निर्माण भी किया जाएगा। इससे ग्रामीणों का सफर सुगम होने के साथ सुरक्षित भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य का शुभारंभ करने के बाद एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मियां ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहर सिंह, जिला परिषद सदस्य गिरधारी लाल, ग्राम पंचायत बनोगी की प्रधान आशा ठाकुर और दुशाहड़ पंचायत के प्रधान सुखदयाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
किस सड़क पर, कितना खर्च
चलैंहन-देवगढ़ सड़क पर करीब 6.9 किलोमीटर हिस्से में काम किया जाएगा। इसके लिए 6.35 करोड़ रुपये से अधिक का बजट रखा गया है। सड़क की टारिंग के अलावा क्रैश बैरियर और निकास नालियों का निर्माण भी होगा। सड़क के सुदृढ़ीकरण से दुशाहड़ पंचायत के चिनैहडी, दुशाहड़, बुशल और कौंशा समेत अन्य गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। वहीं 4.850 किलोमीटर लंबी शनाउहूली-मनियाशी सड़क पर 3.63 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।

सड़क सुधरेगी तो सफर भी होगा सुरक्षित
सड़कों का टारिंग कार्य शुरू होने से दोनों पंचायतों के ग्रामीणों में खुशी है। क्षेत्र के जय बिहारी लाल, युगल किशोर, चुन्नी लाल, रामलाल, देवराज, नारायण सिंह और सोहन लाल ने कहा कि सड़क की टारिंग होने से सफर आसान होगा। व,हीं क्रैश बैरियर लगने से दुर्घटना की आशंका भी कम होगी। ग्रामीणों ने सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार और लोक निर्माण विभाग का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed