फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The beat of the drum, the chanting of the Jati... Shiva's name echoed throughout the night.

Kullu News: ढोल की थाप, जति का जाप...रात भर गूंज रहा शिव का नाम

Mon, 09 Feb 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 09 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The beat of the drum, the chanting of the Jati... Shiva's name echoed throughout the night.
​शिवरात्रि उत्सव को नाच गान  करते रघुपुर घाटी के गांव लोट  के ग्रामीएा। स्त्रोत पाठक
बाह्य सराज के गांवों में निभाई जा रही महाशिवरात्रि पर्व की सदियों पुरानी परंपरा
विज्ञापन

जिले में ढोल-नगाड़ों के राग पर जतियों से भगवान शिव काे खुश कर रहे ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। 15 फरवरी को मनाए जाने महाशिवरात्रि पर्व के लिए जिले के लोगों में उत्साह है। उत्सव को यादगार मनाने के लिए बाह्य सराज के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
हालांकि महाशिवरात्रि को अभी छह दिन का समय है लेकिन लोग ढोल-नगाड़ों के राग पर जतियों को गाकर भगवान शिव को खुश कर रहे हैं। इसके लिए गांव दर गांव नाच गाने का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण रात भर महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की महिमा का गुणगान कर रहे हैं। ग्रामीण ढोल-नगाड़ों, चिमटा, कांसी और अन्य वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। ग्रामीण घर-घर जाकर महाशिवरात्रि पर्व पर जति गाकर मनोरंजन कर रहे हैं। इसमें गांव के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी शामिल हो रहे हैं। शाम ढलते ही गांव के लोग किसी एक घर में एकत्रित होकर रातभर भोलेनाथ की महिमा की प्रस्तुति दे रहे हैं। रघुपुर घाटी के गांव बनाला, लोट, कोट, जुहड़, फनौटी, बिशलाधार, बालू, डोहाड़, सुहल, पकरेड के साथ पूरी घाटी में शिवरात्रि के पर्व को लेकर दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंस राज, अशाेक ठाकुर, बेली राम, संजय कुमार, किशोरी लाल, झाबे राम और मान सिंह ने कहा कि बाह्य सराज की महाशिवरात्रि पर्व को हिमाचल में सबसे अलग तरीके से मनाया जाता है। यहां न केवल ग्रामीण भगवान शिव को खुश करते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे और एकता का भी संदेश देते हैं।

--
कैंमटू की माला का होगा पूजन
बाह्य सराज आनी-निरमंड में सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। लोग कैंमटू की माला बना इसकी भगवान के शिव के रूप में पूजा-अर्चना करते हैं। ग्रामीण इसी माला की पूजा कर सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लेते हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed