{"_id":"659840d0353b7c570103664d","slug":"the-audience-also-danced-with-the-artists-kullu-news-c-89-1-ssml1012-14336-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कलाकारों के साथ दर्शक भी थिरके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कलाकारों के साथ दर्शक भी थिरके
Fri, 05 Jan 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल में शुक्रवार को फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा। सांस्कृतिक दलों ने आधुनिक और पुरातन वस्त्रों का समावेश कर आकर्षक डिजाइनों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा फिल्मी डांस, क्लासिकल डांस आदि आकर्षण का केंद्र रहे।
महानाटी के बाद मनुरंगशाला में प्रतियोगी कार्यक्रमों का आगाज लोकनृत्य से हुआ। बनोगी, गोहर और कुल्लू के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से धमाल मचाया। फैशन शो में जम्मू के कलाकारों ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। डी वारियर कुल्लू, जागृति कला मंच मनाली और सूर्य सांस्कृतिक दल ने अपने-अपने फैशन शो में आधुनिकता के साथ पुरातन संस्कृति का समावेश कर शानदार प्रस्तुति दी।
फिल्मी डांस में मनु हिडिंबा क्लब, ब्लैक स्पाइडर, परफेक्ट डांस क्लब जम्मू के कलाकारों ने दर्शकों को भी अपने साथ थिरकने पर विवश कर दिया। पुराने फिल्मी गीत पर नृत्यांगना सांस्कृतिक दल नग्गर की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
कुल्लूत सांस्कृतिक कला संगम, सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी, क्लाइंग स्टेप जम्मू ने क्लासिकल डांस में भारतीय संस्कृति के दर्शन करवाए। इसके अलावा टैलेंट शो और मेहमान कलाकारों ने शाम तक दर्शकों को बांधे रखने में अहम भूमिका निभाई। संवाद