{"_id":"67a8d974c3bb98624a0a9d78","slug":"the-artists-tickled-the-audience-with-their-solid-acting-kullu-news-c-89-1-ssml1015-140840-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कलाकारों ने सधे अभिनय से दर्शकों को खूब गुदगुदाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कलाकारों ने सधे अभिनय से दर्शकों को खूब गुदगुदाया
Sun, 09 Feb 2025 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
शमशी स्कूल प्रांगण में नाटक की प्रस्तुति देते कलाकार। स्त्रोत संस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमशी विद्यालय प्रांगण में नाटक बिच्छू का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन रंगमंच के कलाकार गांव-गांव, आंगन-आंगन की अवधारणा के अंतर्गत विभिन्न गांवों में हास्य नाटक बिच्छू का मंचन कर रहे हैं। रविवार को कलाकारों ने भुंतर के साथ लगते शमशी विद्यालय प्रांगण में नाटक की प्रस्तुति देकर दर्शकों को गुदगुदाया।
इस नाटक में बतौर दर्शक अधिकतर बच्चों और युवाओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष केहर सिंह ठाकुर ने नाटक में नौकर गोपू की भूमिका निभाई। लाला रामदास की भूमिका में रेवत राम विक्की और लाला शाम दास की भूमिका में परमानंद ने अपने अभिनय की परिपक्वता से दर्शकों को बांधे रखा। सूरज और श्याम लाल ने लफंगे बेटों की भूमिकाओं में दर्शकों का मनोरंजन किया। दूसरे नौकर हमेश की भूमिका में जीवानंद, खनाबदोश लड़की नीलो की भूमिका में पायल, प्रेमिका लड़की रोशनी की भूमिका में अनामिको, गांव की छोटी लड़की की भूमिका में अनन्या ने हंसाया और आंचल को दक्षिणी भारतीय आया के रोल में देखते ही दर्शकों ने ठहाके लगाए। पारिवारिक ताने-बाने में बुने इस नाटक का लेखन मौलियर का और निदेशन केहर सिंह ठाकुर का रहा। मंच संचालन का जिम्मा मीनाक्षी और वैभव ठाकुर ने बखूबी संभाला। केहर सिंह ने कहा कि नाटक के मंचन का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को रंगमंच से जोड़ना और उन्हें रंगमंच में भविष्य बनाने के लिए तैयार करना है।
--