{"_id":"6907822d9bbdad443e0e33ff","slug":"ten-students-of-bagan-school-will-showcase-their-talent-in-one-act-play-kullu-news-c-89-1-ssml1015-160661-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एकांकी में प्रतिभा दिखाएंगी बागन स्कूल की दस छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एकांकी में प्रतिभा दिखाएंगी बागन स्कूल की दस छात्राएं
Sun, 02 Nov 2025 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 02 Nov 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर अंबोया स्कूल में होगी राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता
आपदा के जख्मों को भूल प्रतियोगिता के लिए स्वयं को किया तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागन की छात्राओं ने जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब विद्यालय की दस छात्राएं राज्य स्तर पर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी।
हिमाचल प्रदेश की स्कूल स्तरीय अंडर-19 छात्र और छात्राओं की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता सिरमौर के अंबोया स्कूल में होगी। इसमें बागन विद्यालय की छात्राएं एकांकी नाटक में अपनी प्रतिभा और रंगमंच की कला का प्रदर्शन करेंगी।
गौर रहे कि पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में गत 17-18 अक्तूबर को जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता हुई थी। इसमें एकांकी नाटक प्रतियोगिता में बागन विद्यालय ने छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की ओर से प्रस्तुत नाटक भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित था। उसमें दोनों देशों के विभाजन की झलकियां दिखाई गई थीं। नाटक उपन्यास पिंजर भारत के विभाजन के समय की भयावह परिस्थितियों को दर्शाने वाली एक मार्मिक कहानी पर आधारित था। इस संबंध में विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने कहा कि दस छात्राएं सिरमौर के अंबोया स्कूल में अपना हुनर दिखाएंगी।
विज्ञापन
--
घर गंवाए पर नहीं खोया जज्बा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागन की छात्राओं ने आपदा के जख्मों को भूल जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता की एकांकी नाटक प्रतियोगिता में ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इस बरसात पूरा बागन गांव त्रासदी झेल रहा है। ग्रामीण अपने आशियानों को छोड़ विद्यालय में रह रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद छात्राओं ने प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। अब छात्रा कशिश, हिमानी, अंशिका, गीता, गौरी, गायत्री, सोनिया, रेनिका, मानवी, तान्या शिक्षिका तृप्ता शर्मा व शशिकांता के मार्गदर्शन में जिला कुल्लू का प्रतिनिधित्व करेंगी।