फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ten bags found of costly hrbal

गाड़ी से जड़ी-बूटी की दस बोरियां बरामद

Sun, 16 Aug 2015 06:24 PM IST
Updated Sun, 16 Aug 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन

घाटी में कुछ लोग जनजातीय उत्सव की आड़ में जड़ी-बूटियों का गोरखधंधा चला रहे हैं। हालांकि, वन विभाग और पुलिस की ऐसे तस्करों पर पैनी नजर है। 15 अगस्त की रात वन विभाग ने पुलिस की मदद से गाड़ी से करीब 1 लाख 25 हजार रुपये की कडू नामक जड़ी-बूटी बरामद की है।

विज्ञापन


विभाग ने भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जड़ी-बूटी को अपने कब्जे में लेकर चालान काटा है। डीएफओ लाहौल हीरालाल राणा ने बताया कि उदयपुर के जीरो प्वाइंट पर वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से नाका लगा रखा था। 15 अगस्त की रात 11 बजे एक स्कॉरपियो एचपी-01के 3999 की तलाशी के दौरान कडू नामक जड़ी-बूटी की दस बोरियां बरामद की गईं। आशंका है कि इस जड़ी बूटी को अवैध तरीके से घाटी से बाहर ले जाया जा रहा था। डीएफओ ने बताया कि वाहन के साथ जड़ी बूटी को कब्जे में लेकर बाकायदा 44946 रुपये का चालान काटा गया है। हालांकि, बाद में वाहन को रिलीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई जड़ी-बूटी की कीमत बाजार में करीब 1 लाख 24 हजार रुपये है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गश्त टीम में वन विभाग उदयपुर के रेंज अधिकारी हेमराज भारद्वाज, ब्लॉक अधिकारी बलवीर, एएसआई रूप सिंह, हवलदार अमर सिंह के साथ अन्य कर्मी भी थे। चार दिन पहले भी विभाग ने जाहलमा के पास कडू की खेप पकड़ी थी। डीएफओ ने बताया कि कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पकड़ी गई इस जड़ी बूटी को कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत नीलाम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed