फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Temporary shops removed from Dhalpur

Kullu News: ढालपुर से हटी अस्थायी दुकानें

Thu, 06 Nov 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Nov 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Temporary shops removed from Dhalpur
स्थायी मार्केट में बढ़ा कारोबार
विज्ञापन

बाजारों में लौटने लगी रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में 32 दिनों तक अस्थायी दुकानों में कारोबार जारी रहा। इस कारण स्थानीय कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा था लेकिन अब अस्थायी दुकानों को हटा दिया गया है।
स्थानीय बाजारों में खरीदारों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे अखाड़ा बाजार, लोअर ढालपुर, सरवरी और रामशिला में स्थायी दुकानों में ग्राहक लौटने से रौनक बनी हुई है और कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए इस साल जिला मुख्यालय में 32 दिनों के लिए अस्थायी बाजार सजा रहा। इसमें खरीदारों रसोई की छोटे से सामान से लेकर आवश्यकता के सारे सामान और उत्पाद उपलब्ध रहे। इस साल अस्थायी बाजार में करोड़ों का कारोबार हुआ है और पांच दिन भी कारोबार के लिए बढ़ाए गए थे। इस वजह से स्थानीय बाजारों के कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा था लेकिन अब स्थायी बाजार में कारोबार बढ़ रहा है। आगामी दिनों में इसमें इजाफा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिला मुख्यालय ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट के हटाए जाने से स्थायी कारोबार को गति मिलेगी। स्थानीय कारोबारियों को इसका फायदा मिलेगा। -सुभाष, कारोबारी
--
जिला मुख्यालय की स्थायी दुकानों में खरीदारों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यह कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है। इस सर्दी कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है। -जगजीत सिंह लाडी, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed