फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tempo travellers will not ply on Hidimba Mandir road

Kullu News: हिडिंबा मंदिर सड़क पर नहीं चलेंगे टेंपो ट्रैवलर

Fri, 30 May 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 30 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Tempo travellers will not ply on Hidimba Mandir road
नगर पंचायत मनाली ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उठाई कदम उठाने की मांग
विज्ञापन

मुख्य पर्यटन स्थलों पर टेंपो ट्रैवलर पर रोक लगने से जाम से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के हिडिंबा मंदिर और ओल्ड मनाली की सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से कुछ हद तक निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
इन मुख्य पर्यटन स्थलों के लिए टेंपो ट्रैवलर चलाने पर रोक लगाई जा सकती है। मनाली पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर प्रशासन से मांग की है कि हिडिंबा मंदिर (ढूंगरी) और ओल्ड मनाली के लिए टेंपो ट्रैवलर बंद किए जाएं।

गौरतलब है कि तंग सड़क पर टेंपो ट्रैवलर चलने से दोनों सड़कों पर अकसर जाम की स्थिति बन जाती है। टेंपो ट्रैवलर तंग जगह पर फंस जाते हैं, जिससे पास लेने में भी दिक्कत होती है। दूसरा टेंपो ट्रैवलर और अन्य वाहन सड़क किनारे अवैध तरीके से पार्क होने से भी जाम लग जाता है। इसे देखते हुए ग्राम पंचायत मनाली ने प्रस्ताव पारित कर एसडीएम मनाली को सौंपा है। टेंपो ट्रैवलर की वजह से रामबाग चौक से ओल्ड मनाली और ढूंगरी को जाने वाली सड़क पर जाम कि स्थिति बन जाती है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने कहा कि पंचायत का प्रस्ताव आगामी कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस को भेजा गया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed