Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Temples of Devbhoomi Kullu decorated for Navratras

Kullu News: नवरात्रों के लिए सजे देवभूमि कुल्लू के मंदिर

Tue, 21 Mar 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 21 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Temples of Devbhoomi Kullu decorated for Navratras
नवरात्र को पुईद में सजा माता का मंदिर। संवाद।
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू में अगले नौ दिनों तक चैत्र नवरात्र की धूम रहेगी। 22 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्र को लेकर जिला कुल्लू के देवालय सज गए हैं। मंदिर कमेटियों ने माता के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

मनाली की प्रसिद्ध माता हिडिंबा, भेखली स्थित माता भुवनेश्वरी तथा रामशीला के माता वैष्णो मंदिर में नवरात्र के दिनों में भक्तों के साथ सैलानियों की खूब चहल पहल रहेगी।
विज्ञापन

कोरोना काल के तीन साल बाद श्रद्धालु मंदिरों में बिना किसी रोकटोक के दर्शन कर सकेंगे। इस बार कोरोना को लेकर कोई भी बंदिशें नहीं होंगी। मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का भी इंतजाम किया गया है। चैत्र नवरात्रों को लेकर श्रद्धालुओं में बेसब्री से इंतजार है। आरुषी ठाकुुर, गंगा ठाकुर, अनु ठाकुर, भीम सिंह, रमेश ठाकुर और राकेश शर्मा ने कहा कि वे परिवार सहित नवरात्रों में माता के दरबार जाएंगे और सुख-शांति की दुआ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
नवरात्र मेलों में किसी तरह की घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा को चाक चौबंद किया है। कुल्लू पुलिस बाहर से आने वाले वाहनों को शक के आधार पर चेक कर रही है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि सभी पुलिस थानों और चौकियों को अलर्ट करते हुए रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नवरात्र मेलों में जहां भक्तों की संख्या अधिक रहती है, उन जगहों पर पुलिस को तैनात किया है।

....
इन जगहों पर रहेगी श्रद्धालुओं की भीड़
देवी-देवताओं के नाम से विख्यात कुल्लू घाटी के मनाली स्थित माता हिडिंबा के मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। इसके अलावा रामशीला स्थित वैष्णो मंदिर और भेखली में माता भुवनेश्वरी, माता त्रिपुरा सुंदरी नग्गर, माता पार्वती चौंग, माता नैना मणिकर्ण, माता ज्वाला शमशी, माता गाड़ादुर्गा, माता बूढ़ी नागिन, माता काली माता जलोड़ी दर्रा, माता शीतला सरवरी, माता दशमी वारदा तथा लगवैली की माता फुंगणी मंदिर में नवरात्रों में धूम रहेगी। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि नवरात्र के लिए सभी तरह की तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed